वेटरनरी कॉलेज गेट पर सनसनीखेज फायरिंग कांड का हुआ खुलासा: पुलिस की तत्परता से चार फरार आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
वेटनरी कॉलेज महू के मुख्य द्वार के सामने 17 जनवरी को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती से जुड़े आपसी विवाद के चलते रची गई इस साजिश में आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से खुलेआम फायरिंग की, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती से जुड़ा विवाद बना फायरिंग की वजह
पुलिस के अनुसार, लालबाग क्षेत्र निवासी निक्की उर्फ निखिल और रजत उर्फ बबलू यादव का महू के कोदरिया निवासी अतुल यादव, आकाश यादव, अभिषेक यादव और दीपक आंजना से एक युवती से जुड़ा विवाद था। इसके चलते आरोपियों ने 17 जनवरी को वेटरनरी कॉलेज के गेट के वारदात को अंजाम दिया।
जांच में खुलासा हुआ कि निक्की और रजत स्कूटी (MP 09 AU 2582) पर पिस्टल लेकर पहुंचे। उनके साथी सुजल सोलंकी और तुषार आर्य अन्य स्कूटी (MP09 AV 3635) पर थे।
रजत ने फोन कर अतुल, आकाश, अभिषेक और दीपक को बातचीत के बहाने बुलाया। जैसे ही चारों मौके पर पहुंचे, आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और हत्या के इरादे से फायरिंग की।
हमलावर चारों आरोपियों को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चारों आरोपियों में निक्की उर्फ निखिल यादव निवासी 42, लालबाग, रजत उर्फ बबलू यादव निवासी 97, लालबाग, सुजल सोलंकी निवासी 159, त्रिवेणी कॉलोनी, अमित उर्फ चेमा खीची निवासी 162, त्रिवेणी कॉलोनी, लालबाग, इंदौर शामिल हैं। इनसे हथियारों की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!