खबर
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल: आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 2:21 pm
शेयर करें:
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा की अनुमति के बिना उसका फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि खजराना निवासी शाहनवाज खान ने छात्रा का वीडियो उस समय बनाया, जब वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर चाय पी रही थी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिस पर कई लोगों ने आपत्तिजनक और अश्लील कमेंट किए।

मामले की शिकायत मिलने के बाद तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तों के साथ चाय पी रही थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय छात्रा शहर के एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है। 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे क्लास खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों कशिश और रवि के साथ इंद्रप्रस्थ टावर के पास बैठकर चाय पी रही थी।

इसी दौरान वहां पहुंचे शाहनवाज खान पर आरोप है कि उसने छात्रा की अनुमति के बिना उसकी फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट
छात्रा को जब सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए जाने की जानकारी मिली, तो उसने वीडियो देखा। पुलिस शिकायत के मुताबिक, वीडियो के नीचे कई लोगों ने भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट किए थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस घटना से उसकी प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

हिंदू युवक के साथ बैठने पर जताई आपत्ति
पुलिस के अनुसार, शाहनवाज इस बात को लेकर आपत्ति कर रहा था कि छात्रा दूसरे धर्म के हिंदू युवक के साथ दोस्ती नहीं कर सकती।

उसने मौके पर हंगामा किया और वहां अन्य युवकों को भी बुला लिया। इसके बाद वह छात्रा के पिता से बात करने की जिद करने लगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
छात्रा की शिकायत के आधार पर तुकोगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था और उसे किन-किन लोगों ने आगे शेयर किया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

8 minutes ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

8 minutes ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

14 minutes ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

16 minutes ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

20 minutes ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

23 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

24 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

39 minutes ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

42 minutes ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 1 hour ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 1 hour ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

about 1 hour ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

about 1 hour ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

about 1 hour ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

about 1 hour ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

about 1 hour ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 1 hour ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!