खबर
Top News

गढ़ी रियासत के वंशज ने खुद को मारी गोली: मौके पर मौत; पुलिस ने राइफल जब्त कर जांच शुरू की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 12:33 pm
शेयर करें:
गढ़ी रियासत के वंशज ने खुद को मारी गोली

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
भितरवार गढ़ी रियासत के शासकों के वंशज हनुमत सिंह राजावत (68) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार तड़के एकता कॉलोनी स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लंबे समय से बीमारी से थे परेशान
परिजनों के अनुसार हनुमत सिंह लंबे समय से बीमारी से परेशान थे और पिछले करीब दो महीने से बिस्तर पर थे। बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे और जीवन समाप्त करने की बात कह रहे थे।

पत्नी उसी कमरे में सो रही थी
घटना के समय हनुमत सिंह की पत्नी भी उसी कमरे में सो रही थीं। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, रात करीब 3:30 बजे फायरिंग की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। इसके बाद उन्होंने हनुमत सिंह को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी।

गढ़ी रियासत के परिवार से था संबंध
हनुमत सिंह भितरवार थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पूर्वजों का भितरवार गढ़ी रियासत पर शासन रहा था। स्थानीय लोग उन्हें गढ़ी के राजा के नाम से भी जानते थे।

गढ़ी क्षेत्र में परिवार की जमीनें आज भी बताई जाती हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मुंबई में रहता है, जबकि छोटा बेटा ग्वालियर में उनके साथ रहता था।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और राइफल को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या के तौर पर जांच रही है। परिजनों से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 1 hour ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 1 hour ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 1 hour ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 2 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 2 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 2 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 2 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 3 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 3 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 3 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 3 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 3 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 3 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!