खबर
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता: गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस साल कम बारिश के कारण इंदौर में आने वाली गर्मियों में जलसंकट की आशंका बढ़ गई है। मानसून सामान्य से कम रहने के चलते भू-जल का पर्याप्त रिचार्ज नहीं हो पाया।

जलप्रबंधन की तैयारियां शुरू
वहीं शहर के नदी, नाले और तालाब भी अपेक्षित स्तर तक नहीं भर सके। संभावित स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने गर्मी से पहले ही जलप्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अधिकारियों को दिए ये निर्देश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जलप्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को अगले छह महीनों की संभावित पानी की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों का आकलन करने के निर्देश दिए। इसमें जलस्रोतों, पानी की टंकियों, सरकारी बोरिंग और टैंकर व्यवस्था की समीक्षा शामिल है।

85 वार्डों के सरकारी बोरिंग का होगा सर्वे
नगर निगम शहर के सभी 85 वार्डों में मौजूद सरकारी बोरिंग का सर्वे कराने जा रहा है। इसके जरिए बोरिंग की वर्तमान स्थिति, पानी की उपलब्धता और उनकी क्षमता का आकलन किया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन बोरिंग से गर्मी के दौरान अतिरिक्त जलापूर्ति की जा सकती है, उनकी स्थिति पहले से दुरुस्त की जाए।

पांच टंकियों से 3 करोड़ लीटर पानी रिजर्व रखने की तैयारी
निगम ने दिसंबर तक नौलखा, गोंदवाले, आजाद नगर, डाकिया और फल-बाग क्षेत्र की पांच प्रमुख पानी की टंकियों को तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

इन टंकियों के तैयार होने के बाद करीब 30 एमएलडी यानी लगभग 3 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी रिजर्व रखने की क्षमता उपलब्ध हो सकेगी। जरूरत के अनुसार इस पानी की आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में की जा सकेगी।

इसके अलावा फल-बाग क्षेत्र से जुड़ी करीब 12 से 13 टंकियों की स्थिति सुधारने और आवश्यक संधारण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अभी 300 टैंकरों से हो रही जलापूर्ति
शहर में मौजूदा जल व्यवस्था पर दबाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में करीब 300 टैंकरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जा रहा है।

गर्मी के दौरान जरूरत बढ़ने की संभावना को देखते हुए निगम ने अभी से टैंकरों की संख्या, उनकी उपलब्धता और अलग-अलग क्षेत्रों के रूट की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

निगम के टैंकरों के अलावा निजी हाइड्रेंट से पानी भरने वाले टैंकरों और संबंधित हाइड्रेंट की सूची भी तैयार की जाएगी। जरूरत पड़ने पर निजी जलस्रोतों का इस्तेमाल प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए किया जा सकेगा।

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर सख्ती
कम बारिश के बीच नगर निगम भू-जल रिचार्ज बढ़ाने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के नियमों के पालन पर भी जोर दे रहा है।

नियमों का पालन नहीं करने वाली इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जरूरत पड़ने पर ऐसी इमारतों को सील करने के साथ स्पॉट फाइन भी लगाया जा रहा है।

जनवरी-फरवरी से और नीचे जा सकता है भू-जल स्तर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक, इस साल शहर में बारिश सामान्य से करीब 10 से 15 प्रतिशत कम रही है। इसका सीधा असर भू-जल रिचार्ज पर पड़ा है।

निगम को आशंका है कि जनवरी-फरवरी के बाद भू-जल स्तर में और गिरावट आ सकती है।

ऐसे में गर्मी शुरू होने से पहले जलस्रोतों, टंकियों, बोरिंग और टैंकर व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है।

निगम का लक्ष्य गर्मी के दौरान पानी की किल्लत को नियंत्रित रखते हुए शहर के सभी 85 वार्डों में जरूरत के मुताबिक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।

संबंधित समाचार

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

1 minute ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

4 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

11 minutes ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

20 minutes ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

27 minutes ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

28 minutes ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

31 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

33 minutes ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

35 minutes ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

about 1 hour ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

about 1 hour ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

about 1 hour ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

about 1 hour ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 2 hours ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!