सरवटे-तीन इमली बस स्टैण्ड पर फिर विवाद: चार्टर्ड बस कंपनी पर दादागीरी; धमकी और अवैध संचालन के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरवटे और तीन इमली बस स्टैंड पर एक बार फिर अवैध संचालन और दबंगई को लेकर विवाद गहरा गया है। चार्टर्ड बस कंपनी की सूत्र सेवा के अंतर्गत संचालित बस क्रमांक एमपी 41झेडई 9855 पर आरोप लगा है कि वह प्राप्त परमिट SEP/96/2025 (नजीराबाद से इंदौर) के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर बलपूर्वक सरवटे और तीन इमली बस स्टैंड से संचालन कर रही है।
शिकायतकर्ताओं दिनेश शर्मा और दीपक यादव ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी बाहरी स्टाफ को डराने-धमकाने के साथ जान से मारने की धमकियां तक दे रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार चार्टर्ड बस कंपनी की सूत्र सेवा का संचालन नियमानुसार गीता भवन क्षेत्र से होना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद कंपनी कथित रूप से गुंडागर्दी और दबाव बनाकर सर्वटे-तीन इमली बस स्टैंड से संचालन कर रही है।
उनका कहना है कि नगर निगम द्वारा उक्त बस स्टैंड से केवल उनके यात्री वाहनों के संचालन को वैधता दी गई है, जबकि चार्टर्ड बस कंपनी वहां जबरन संचालन कर रही है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चार्टर्ड बस कंपनी के लोग स्टैंड को लेकर लगातार अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। बाहरी स्टाफ को डराया-धमकाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इतना ही नहीं, स्थानीय उपद्रवियों और कथित गुंडों को बुलाकर मारपीट का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भय का वातावरण बना हुआ है।
वसूली का अड्डा बन चुका है...
शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि यह वही अवैध बस स्टैंड है जहां पहले भी दो बार आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप है कि यह स्थान अवैध गतिविधियों और वसूली का केंद्र बन चुका है, लेकिन संबंधित विभागों की कथित मेहरबानी से इसका संचालन लगातार जारी है।
ऊपर तक शिकायत फिर भी एक्शन नहीं
मामले को लेकर परिवहन आयुक्त, नगर निगम कमिश्नर, आरटीओ इंदौर, पुलिस कमिश्नर और भंवरकुआं थाना प्रभारी तक शिकायतें पहुंचाई गई हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बार-बार शिकायतों और पत्राचार के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विभागों पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा गया कि सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है, जबकि अवैध परिवहन और दबंगई खुलेआम जारी है।
बड़ा मामला होने से पहले कार्रवाई जरूरी
शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि चार्टर्ड बस कंपनी की सूत्र सेवा के अंतर्गत प्राप्त परमिट SEP/96/2025 के संचालन को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े विवाद या अप्रिय घटना से बचा जा सके और बाहरी क्षेत्र से आने वाला स्टाफ भयमुक्त वातावरण में काम कर सके।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!