खबर
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत: पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 3:53 pm
शेयर करें:
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के अवैध कारोबार और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा-1 में अवैध नशा तस्करी और नशेड़ियों के कथित आतंक के खिलाफ भाजपा नेताओं की ओर से दिए गए शिकायती आवेदनों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा का बयान सामने आया है।

उन्होंने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत देते हुए कहा कि वे मंत्री पद से इस्तीफा देकर उनके साथ आ जाएं, ताकि दोनों मिलकर जनता की लड़ाई लड़ सकें।

सत्तन गुरु की जीभ पर सरस्वती विराजमान... हाल ही विधानसभा-1 के भाजपा नेताओं और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने डीसीपी नरेंद्र रावत को नशा तस्करी के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्मा ने सत्तन को अपना गुरु बताते हुए कहा सत्तन गुरु का वे बेहद सम्मान करते हैं और उनकी जीभ पर सरस्वती विराजमान हैं। सत्तन गुरु ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोला है, तो इसके पीछे कोई गंभीर वजह जरूर होगी।

वर्मा ने आरोप लगाया कि नशे का अवैध कारोबार केवल विधानसभा-1 तक सीमित नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश इसकी चपेट में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अवैध रूप से शराब गुजरात तक भेजी जा रही है।

कैलाश मेरे अच्छे दोस्त, उन्हें कमजोर करने का सवाल ही नहीं
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर सज्जन वर्मा ने कहा कैलाश उनके अच्छे मित्र हैं और उन्हें कमजोर करने का सवाल ही नहीं उठता। मैं तो उनसे कहता हूं कि वे इस्तीफा दे दें और हमारे पास आ जाएं।

हम दोनों एक और एक ग्यारह होकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे। गाड़ी-घोड़े और घर की कमी थोड़ी है, जनता हमारे साथ है। व्यक्ति को अपने उसूलों और मूल्यों पर कायम रहना चाहिए।

संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर
Top News

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

15 minutes ago
हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान
Top News

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

32 minutes ago
अस्पताल की पार्किंग सड़क पर
Top News

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

41 minutes ago
स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

about 1 hour ago
गुना में दर्दनाक सड़क हादसा
Top News

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

about 1 hour ago
राज्यसभा चुनाव का विवाद
Top News

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

about 1 hour ago
प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी
Top News

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

about 2 hours ago
महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी
Top News

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी
Top News

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

about 2 hours ago
शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा
Top News

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

about 3 hours ago
कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में
Top News

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

about 3 hours ago
प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट
Top News

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

about 3 hours ago
मंडी शिफ्ट करने की तैयारी
Top News

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक
Top News

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

about 3 hours ago
कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल
Top News

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

about 4 hours ago
प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

about 4 hours ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

about 4 hours ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

about 4 hours ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!