खबर
Top News

आस्था के द्वार पर पहुंचा Safe Click 2.0 अभियान: धार्मिक स्थलों से पुलिस ने दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश; श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 5:59 pm
शेयर करें:
आस्था के द्वार पर पहुंचा Safe Click 2.0 अभियान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित "Safe Click 2.0" अभियान लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में आज इंदौर पुलिस ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों खजराना गणेश मंदिर, पितृ पर्वत हनुमान मंदिर, वीर अलीजा सरकार मंदिर, दुर्गा माता मंदिर कनाड़िया, तेजाजी महाराज मंदिर तेजाजी नगर , आराध्य धाम तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को OTP फ्रॉड, QR कोड स्कैम, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश एवं लुभावने ऑफर के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। साथ ही ऑनलाइन भुगतान करते समय सतर्क रहने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।

पुलिस टीमों ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हों, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

इंदौर पुलिस का संदेश
स्वयं के साथ ही डिजिटल सुरक्षा भी आवश्यक है। सजग रहें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाएं। सोचें – समझें – क्लिक करें। SAFE CLICK अपनाएं, साइबर अपराध से स्वयं को और अपने परिवार को बचाइये। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 11 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 11 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 11 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 12 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 12 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 12 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 12 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 12 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 12 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 12 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 12 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!