रोहित-कोहली की दीवानगी: IAS-IPS में मची मैच देखने की होड़; प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर बड़ा टिकट का दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ खेलते देखने का क्रेज इस कदर बढ़ चुका है कि मध्यप्रदेश के VIP वर्ग में टिकट पाने की होड़ मच गई है। रविवार, 18 जनवरी को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर सबसे अधिक दबाव भोपाल स्थित वल्लभ भवन से आ रहा है।
अधिकारियों में भी मची मैच देखने की होड़
सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, IAS-IPS अफसर और अन्य बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी अपने परिवार के साथ यह मैच लाइव देखने के इच्छुक हैं। लगातार आ रहे फोन कॉल्स ने इंदौर के प्रशासनिक अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सीनियर अफसर कर रहे टिकट की सिफारिश
आमतौर पर अधिकारियों के पास 100 से 200 टिकट की सीमित व्यवस्था होती है, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं। टिकटों की मांग इतनी ज्यादा है कि यह स्थिति “ऊंट के मुंह में जीरा” जैसी बन गई है। प्रदेशभर से सीनियर अफसर टिकट की सिफारिश कर रहे हैं, जिससे दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
होलकर स्टेडियम की क्षमता
इंदौर के होलकर स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 27,000 है, लेकिन इनमें से केवल लगभग आधे टिकट ही आम दर्शकों के लिए ऑनलाइन बिक्री में उपलब्ध होते हैं।
बाकी टिकट
BCCI और स्पॉन्सर्स, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी, MPCA सदस्य और डिविजनल एसोसिएशन, राजनेता, VVIP और विभागीय प्रमुख के लिए पहले से आरक्षित रहते हैं। यही वजह है कि हर बड़े मुकाबले में टिकटों की मारामारी देखने को मिलती है।
भारत ने पहला मैच जीता
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
दूसरे मैच में मिली हार, सीरीज 1-1 से बराबर
दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में शानदार वापसी की। भारत द्वारा दिए गए 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 47.3 ओवर में जीत दर्ज की। सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!