चोइथराम मंडी गेट पर चक्का जाम सब्जी चोरी और वसूली का आरोप: मारपीट के विरोध में ऑटो यूनियन का किया जमकर हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

ऑटो चालकों से मारपीट, संजय यादव और अंतर सिंह सिसोदिया को हटाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोइथराम सब्जी मंडी में कल ऑटो चालकों और छोटे व्यापारियों ने मंडी गेट पर चक्का जाम कर दिया। आरोप है कि संजय यादव और चेकिंग प्रभारी अंतर सिंह सिसोदिया ने ऑटो चालक से गाली-गलौज और मारपीट की। नाके पर अवैध वसूली और सब्जी चोरी से भी व्यापारी परेशान हैं।
अखिल भारतीय पालिका संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष आलू ने बताया कि छोटे व्यापारी हजार-दो हजार की सब्जी ऑटो से ले जाते हैं। लोडिंग का भाड़ा 350 से 500 रुपए पड़ता है, जबकि ऑटो 80 से 150 रुपए में माल पहुंचा देता है।
10 दिन से ई-रिक्शा और ऑटो का मंडी प्रांगण में प्रवेश बंद है। नाके पर पर्ची कटने के बाद भी 50 से 500 रुपए तक मनमानी वसूली की जाती है। हमारी मांग है कि रिक्शा मंडी गेट तक आए। हम प्रांगण के अंदर नहीं जाएंगे।
गेट पर साइड में खड़े रहेंगे। सवारी बुलाएगी तो वहीं से माल लोड करेंगे। नाका पर दो बार वसूली क्यों? 20 रुपए की पर्ची के बाद भी नाकेदार 100-200-500 रुपए मांगता है। विरोध करो तो गाड़ी खड़ी कर पूरा माल खरीदने की धमकी देता है।
मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि सुबह 10:30 से 11 के बीच शिकायत मिली कि चेकिंग प्रभारी अंतर सिंह सिसोदिया ने ऑटो चालक राठौड़ के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद ऑटो चालकों ने गेट पर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया।
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि संजय यादव और अंतर सिंह सिसोदिया को तत्काल हटाया जाए। जिला प्रशासन की मौजूदगी में हमने दोनों को हटाने का निर्णय लिया है। आगे की कार्रवाई वीडियो फुटेज के आधार पर होगी।
10 दिन से ऑटो-रिक्शा का प्रवेश बंद है, क्योंकि ये पूरे प्रांगण में घूमते थे, ट्रैफिक जाम होता था। किसान-व्यापारियों ने कृषि उपज चोरी की शिकायत भी की थी। फिलहाल व्यवस्था यथावत रहेगी मंडी प्रशासन ने माना कि गाली-गलौज और मारपीट का किसी को अधिकार नहीं है।
ऑटो यूनियन ने कहा कि लोडिंग में जाने से छोटे व्यापारियों को नुकसान है। नाके पर अवैध वसूली बंद हो और ऑटो को गेट तक आने दिया जाए।
संबंधित समाचार

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!