यूनिवर्सिटी पर STF का छापा: इस मामले में दी दबिश; संचालक के घर भी पहुंची टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शहर की RKDF यूनिवर्सिटी की गांधी नगर और कोलार शाखाओं में राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
संचालक के आवास पर भी पहुंची टीम
पुलिस की तीन टीमें यूनिवर्सिटी के संचालक सुनील कपूर के आवास पर भी पहुंची हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की सूचना नहीं दी गई।
यूनिवर्सिटी में कड़ा पहरा
STF की टीम ने मेन गेट लॉक कर दिया और दस्तावेज खंगालने में जुटी है। यूनिवर्सिटी के स्टाफ को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। स्टूडेंट्स को भी अंदर आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल रही है।
अब तक की जानकारी
यूनिवर्सिटी प्रशासन और स्टूडेंट्स इस अचानक कार्रवाई से चौंक गए हैं। अधिकारी फिलहाल सर्च ऑपरेशन और दस्तावेज जांच पर केंद्रित हैं। मामले की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
फर्जी मार्कशीट मामले में की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, STF ने ये कार्रवाई फर्जी मार्कशीट मामले में की है। केस में जब्त की गई एक मार्कशीट RKDF से जारी की गई थी।
दर्ज हो चुकी FIR
मध्य प्रदेश में भी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ RKDF इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, भोपाल को जुर्माने में रियायत देने के मामले में दिसंबर 2015 में FIR दर्ज की थी।
दिग्विजय के साथ पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटैरिया, RKDF एजुकेशन सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कपूर को भी आरोपी बनाया था। हालांकि, जांच के बाद उन्हें क्लीनचिट मिल गई थी।
संचालक पर दर्ज की गई थी FIR
सुनील कपूर पर तेलंगाना में FIR दर्ज की गई थी। उन पर RKDF यूनिवर्सिटी, भोपाल से फर्जी डिग्री जारी करने का आरोप था। इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!