स्वाइन फ्लू का खतरा: इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में 1 अगस्त से 10 सितंबर तक निजी और सरकारी अस्पतालों से 292 सैंपल जांच के लिए पहुंचे। इनमें 172 सैंपल H1N1 पॉजिटिव मिले हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हाई रिस्क मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
लैब में निजी अस्पतालों से आए 199 सैंपलों में से 153 H1N1 पॉजिटिव, जबकि सरकारी अस्पतालों के 93 सैंपलों में से 19 पॉजिटिव मिले। वहीं 8 सैंपलों में इंफ्लुएंजा-B की पुष्टि हुई है। यह H1N1 से अलग वायरस है।
हर सर्दी-खांसी में जांच जरूरी नहीं
चेस्ट एंड टीबी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आवासिया के अनुसार H1N1 मौसमी इंफ्लुएंजा का ही एक सबटाइप है और हर साल इसके मामले सामने आते हैं।
फिलहाल गंभीर संक्रमण मुख्य रूप से हाई रिस्क मरीजों में देखने को मिल रहा है। इनमें गर्भवती महिलाएं, कैंसर मरीज, दमा और गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहे लोग शामिल हैं।
आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार मुख्य रूप से कैटेगरी-B और C के हाई रिस्क मरीजों के सैंपल लेने की सलाह है।
सामान्य सर्दी-खांसी वाले हर व्यक्ति की जांच जरूरी नहीं है। हालांकि लक्षण ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह से उपचार लेना चाहिए।
पुणे में होगी वायरस के जेनेटिक बदलाव की जांच
माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष पुरोहित ने बताया कि चुनिंदा सैंपल नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजे जा रहे हैं।
इनकी जांच यह पता लगाने के लिए होगी कि वायरस में कोई आनुवंशिक बदलाव तो नहीं आया है। अगले सप्ताह तीन और सैंपल पुणे भेजे जाएंगे।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि तेज सर्दी-खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। हाई रिस्क मरीजों को लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
संबंधित समाचार

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!