धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित: संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नलखेड़ा में जमीन खरीदने के बाद पेमेंट नहीं करने और फरियादी के खिलाफ ही तुकोगंज थाने में झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाले भूमाफियाओं विजय भट्ट, स्वतंत्र पुरोहित और वासुदेव प्रजापत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
तीनों के खिलाफ नलखेड़ा थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। आरोपी अपने मोबाइल बंद कर फरार हो गए हैं।
नलखेड़ा पुलिस ने आरोपियों को फरार घोषित कर दिया है और अब उन पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। यही नहीं पुलिस आरोपियों की चल और अचल संपत्ति की भी जानकारी निकाल रही है, ताकि उनकी की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जा सके।
इन शातिर बदमाशों ने शरीफ लोगों के साथ धोखाधड़ी कर अकूत संपत्ति हासिल की है, अब इस संपत्ति पर पुलिस की नजर पड़ने के साथ वह आरोपियों के लगातार पीछे पड़ी है। उनके छिपे होने के ठिकानों की भी लगातार जानकारी मिल रही है। इसके आधार पर पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापे भी मार रही है।
जमानत की सेटिंग का कर रहे प्रयास... खुलासा फर्स्ट के पुख्ता सूत्रों ने बताया है कि आरोपी अग्रिम जमानत लेने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके लिए आरोपियों द्वारा 35 लाख रुपए का बजट भी बनाए जाने की बात भी सूत्र बता रहे हैं।
आरोपियों की वकील से मुलाकात हो चुकी है, जिसने लेनदेन कर उनकी अग्रिम जमानत करवाने का दावा किया है। हालांकि फरियादी अनिल बोहरा ने भी उनकी जमानत पर आपत्ति लेने के लिए अपने वकील भी तैयार किए हुए हैं।
अनिल बोहरा ने बताया कि ये सभी आरोपी बेहद शातिर है, इन्होंने मेरे साथ नलखेड़ा में धोखाधड़ी करने के बावजूद मेरे ही खिलाफ इंदौर के तुकोगंज थाने में धोखाधड़ी की झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। यह एफआईआर तुकोगंज पुलिस ने जांच किए बिना ही दर्ज की थी, जबकि बोहरा इन आरोपियों के खिलाफ तुकोगंज पुलिस सहित आला अधिकारियों को पहले ही आवेदन दे चुके थे।
बोहरा का आरोप है कि तुकोगंज पुलिस ने आरोपियों से रुपए लेकर उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की है। यदि पुलिस तमाम दस्तावेज की जांच कर लेती तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती। अनिल का आरोप है कि तुकोगंज पुलिस अभी भी आरोपियों का साथ दे रही है।
13 सितंबर को नलखेड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद से तुकोगंज पुलिस ने झूठी एफआईआर के आधार पर अनिल को गिरफ्तार करने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। अनिल के फोन को ट्रेस किया जा रही है, ताकि उसकी लोकेशन पुलिस को मिल सके।
पुलिस कमिश्नर ने दिया था आश्वासन
अपनी बेगुनाही के तमाम दस्तावेज लेकर बोहरा ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी और सूचना का अधिकार के तहत हासिल किए फर्जी स्टाम्प और अन्य दस्तावेज भी दिखाए थे।
उसके दस्तावेज देखने के बाद कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने उसे आश्वासन दिया था कि इस प्रकरण में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करेगी, वह आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट जा सकता है। लेकिन अब तुकोगंज पुलिस कमिश्नर के आश्वासन की धज्जियां उड़ाकर अनिल को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। अनिल ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा पुलिस की सेवा की गई है, जिसके कारण पुलिस झूठे प्रकरण में मुझे गिरफ्तार करने के लिए इतनी जल्दबाजी दिखा रही है।
पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, उनका फरारी पंचनामा बना दिया गया है, अब उन पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के कुछ पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ लगे है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शशि उपाध्याय, प्रभारी, नलखेड़ा थाना
संबंधित समाचार

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था
देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!