खबर
Top News

मौत का खुलासा: सामान्य मृत्यु नहीं, हत्या निकली; आरोपी पुलिस हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 5:16 pm
शेयर करें:
मौत का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित मंगलनाथ इलाके में साधु गंगेश्वर गिरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि साधु की सामान्य मौत नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर लगी गंभीर चोट को मौत का कारण
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर लगी गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कौशिक सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 17 जून को जावरा निवासी अनिल कुमार जोशी ने सूचना दी थी कि उनके बड़े भाई सुनील जोशी उर्फ गंगेश्वर गिरी, जिन्होंने वर्ष 2010 में संन्यास लिया था, पिछले डेढ़ साल से मंगलनाथ मंदिर के सामने स्थित एक कुटिया में रह रहे थे।

विवाद जैसी आवाजें सुनाई दीं
10 जून को रिश्तेदार पवन शर्मा की उनसे मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसमें किसी विवाद जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 17 जून को परिजन कुटिया पहुंचे तो वहां सामान बिखरा मिला। पूछताछ में पता चला कि 11 जून को गंगेश्वर गिरी मृत अवस्था में मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि घटना के दिन गंगेश्वर गिरी ने डायल-112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि कौशिक पिता शशिभूषण सोनी (24), निवासी शिवांश पैराडाइज ने मामूली विवाद के दौरान उन पर पानी की केन फेंकी थी, जिससे उनके सीने में चोट लगी थी। डायल-112 पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी थी। मृतक ने अगले दिन आने की बात कही थी, लेकिन वे थाने नहीं पहुंचे और उनकी मृत्यु हो गई।

अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, गवाहों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण किया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सीने पर लगी गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई। डायल-112 की शिकायत, तकनीकी साक्ष्य, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी कौशिक सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 16 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 16 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 17 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 17 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 18 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 18 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 18 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 18 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 19 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 19 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 19 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 19 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 19 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 19 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 19 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 19 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 20 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!