खबर
Top News

रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद को गोलियों से भूना: 15 से 20 राउंड फायरिंग की; एक की मौत, इलाके में फैली दहशत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद को गोलियों से भूना

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पटरी रोड पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

आरोपी साथियों सहित फरार
पुलिस ने इस वारदात का मुख्य आरोपी बीएसएफ के रिटायर्ड जवान विष्णु दुबे को बताया है, जो घटना के बाद साथियों सहित फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर के रूप में हुई है, जबकि घायल सत्यभान गुर्जर को गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद
डॉक्टरों के अनुसार सत्यभान के शरीर में कई गोलियां लगी हैं और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच सरकारी जमीन पर रेत डंप करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए
बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और कुछ ही देर बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हमलावरों ने ससुर-दामाद को चारों ओर से घेर लिया।

15 से 20 राउंड फायरिंग की गई
इसके बाद कट्टों और पिस्तौल से करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई। गोलियां लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इलाके में तनाव का माहौल
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण महेंद्र उर्फ भोला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

कई थानों का बल तैनात
हत्याकांड के बाद गुर्जर समाज में भारी नाराजगी देखी जा रही है। अस्पताल और घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) समेत कई थानों का बल तैनात किया गया है।

मामला दर्ज
एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 14 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 15 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 15 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 15 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 15 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 15 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 15 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 15 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 15 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 16 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 16 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 16 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 16 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!