रेल यात्रियों के लिए राहत: इन ट्रेनों के फेरे अगस्त अंत तक बढ़े; त्योहारों में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि अगस्त के अंत तक बढ़ा दी है। इनमें इंदौर से चलने वाली इंदौर-मुंबई सेंट्रल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल अब 30 अगस्त तक तथा इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 31 अगस्त तक संचालित होगी। इसी तरह इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल का संचालन 30 अगस्त तक और हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल 31 अगस्त तक जारी रहेगा।
इंदौर, मुंबई और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेंगी अतिरिक्त सीटें
रेलवे के इस फैसले से इंदौर, मुंबई और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी और त्योहारों व बढ़ती भीड़ के दौरान कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।
संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!