आस्था का अद्भुत संगम: मुनिश्री सुधासागर के चातुर्मास कलशों पर 53 करोड़ की रिकॉर्ड बोलियां; दो श्रद्धालुओं ने लगाई 16-16 करोड़ की बोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिगंबर जैन समाज के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के चातुर्मास के अवसर पर दलालबाग में आयोजित कलश स्थापना की बोलियों ने नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। श्रद्धालुओं ने विभिन्न कलशों के लिए करीब 53 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोलियां लगाईं। इनमें सबसे बड़ी बोली 16 करोड़ 16 लाख 16 हजार 16 रुपए की रही, जिसे सपना-मनीष गोधा और नवीन-आनंद गोधा ने अलग-अलग लगाकर सभी को चौंका दिया।
मुनिश्री सुधासागरजी महाराज का चार माह का चातुर्मास प्रवास इस वर्ष इंदौर के दलालबाग में होगा। इसी अवसर पर कलश स्थापना के लिए आयोजित बोली कार्यक्रम में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करोड़ों रुपये की बोलियां लगाईं।
इन श्रद्धालुओं ने लगाईं करोड़ों की बोलियां
प्रथम कलश: सपना-मनीष गोधा ने 16.16 करोड़ रुपए, प्रथम कलश: नवीन-आनंद गोधा ने 16.16 करोड़ रुपए, श्रावक संस्कार श्रेणी कलश: आकाश-दीपिका कोल ने 5.55 करोड़ रुपए, तृतीय कलश: अशोक-रानी डोसी ने 3.55 करोड़ रुपए, चतुर्थ कलश: आशारानी-महेंद्र पाण्डया ने 3.33 करोड़ रुपए, पंचम कलश: धर्मेंद्र जैन (सिनकेम) ने 3.33 करोड़ रुपए, हर्ष जैन ने 3.33 करोड़ रुपए और सौरभ बड़जात्या ने 2.11 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
ऐसे जमा होती है बोली की राशि
जैन समाज के जानकारों के अनुसार, बोली की कुल राशि का 25 प्रतिशत तत्काल जमा कराया जाता है। इसके बाद शेष राशि चार किस्तों में या तय समय सीमा के भीतर जमा करने का प्रावधान रहता है। कई बार श्रद्धालुओं को राशि जमा करने के लिए एक वर्ष तक का समय भी दिया जाता है। भुगतान नकद, चेक या अन्य वैध माध्यमों से किया जा सकता है।
बोलियों को लेकर चर्चा तेज
इतनी बड़ी राशि की बोलियों के बाद शहरभर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। विशेष रूप से 16-16 करोड़ रुपए की बोली लगाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। दोनों परिवार लंबे समय से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं और जैन समाज के धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
मुनिश्री सुधासागर महाराज के चातुर्मास में लगी इन रिकॉर्ड बोलियों ने न केवल इंदौर, बल्कि पूरे देश के जैन समाज का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। करोड़ों की आस्था और भक्ति का यह आयोजन अब शहर में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!