खबर
Top News

‘संकल्पित युवा-विकसित भारत’ के जयघोष के साथ निकली राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा: हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
‘संकल्पित युवा-विकसित भारत’ के जयघोष के साथ निकली राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वंदे मातरम गीत के 150वें वर्ष के अवसर पर इंदौर में गुरुवार को राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘संकल्पित युवा-विकसित भारत’ के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, शहरवासी और जनप्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

राष्ट्र की स्वतंत्रता और देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाले वंदे मातरम गीत के 150वें वर्ष के अवसर पर राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा समिति की ओर से इस यात्रा का आयोजन किया गया।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा
तिरंगा यात्रा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (तक्षशिला) परिसर से शुरू हुई। यहां से यात्रा भंवरकुआं स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा, राजीव गांधी चौराहा होते हुए वापस भंवरकुआं पहुंची। इसके बाद यात्रा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर सामूहिक वंदे मातरम गीत के साथ संपन्न हुई।

यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और शहरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। कई स्थानों पर यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत भी किया गया।

देशभक्ति गीतों ने बढ़ाया उत्साह
यात्रा शुरू होने से पहले मंच से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ तालियां बजाईं। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया था, ताकि मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित रखा जा सके।

संबंधित समाचार

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

5 minutes ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

6 minutes ago
रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां
Top News

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

13 minutes ago
ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

31 minutes ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

36 minutes ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

about 1 hour ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 1 hour ago
महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप
Top News

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

about 1 hour ago
तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला
Top News

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

about 1 hour ago
सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें
Top News

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता
Top News

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

about 1 hour ago
कमजोर बारिश से खेती पर संकट
Top News

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

about 1 hour ago
गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े
Top News

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

about 2 hours ago
जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी
Top News

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

about 2 hours ago
बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

about 2 hours ago
शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास
Top News

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

about 2 hours ago
बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन
Top News

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

about 3 hours ago
दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त
Top News

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

about 3 hours ago
4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा
Top News

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!