किस बात का झांसा देकर दुष्कर्म: युवती क्या करती है; क्या धमकी दी थी आरोपी ने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय टेलीकॉलर युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया।
पुलिस के मुताबिक कंडिलपुरा निवासी आरोपी अमन टिकलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब चार साल पहले एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
युवती के अनुसार अगस्त 2024 में आरोपी उसे हीरानगर क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां पहली बार संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान दोनों ने शादी का निर्णय भी लिया और परिवारों को इसकी जानकारी दी गई। एक ही समाज से होने के कारण रिश्ते को लेकर बातचीत भी आगे बढ़ी थी।
आरोप है कि दिसंबर 2025 में आरोपी ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। उसने परिवार की असहमति और मकान न होने जैसी वजहें बताकर दूरी बना ली और बाद में बातचीत भी बंद कर दी। युवती का कहना है कि जब उसने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।
पीड़िता ने गुरुवार को इंदौर पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में 27 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी युवती से छेड़छाड़ की शिकायत सामने आई है। पुलिस ने पालदा निवासी आरोपी सतपाल चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। करीब एक माह पहले उसने रास्ता रोककर पसंद करने की बात कही थी, जिसे युवती ने नजरअंदाज कर दिया। गुरुवार को 24 कैरेट फैक्ट्री के पास आरोपी ने उसे फिर रोका, हाथ पकड़कर जबरन बात करने की कोशिश की और धमकी दी। इसके बाद युवती ने परिजनों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!