नाबालिग से दुष्कर्म: बहला-फुसलाकर होटल ले गया आरोपी; मोबाइल से हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया और होटल में रेप किया।
दो महीने बाद हुआ खुलासा
हैरानी की बात यह है कि घटना के करीब दो महीने बाद यह मामला उजागर हुआ, जब पीड़िता के पास छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन मिला।
एक रात घर से अचानक लापता हो गई थी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और रोशन यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि पीड़िता उसकी पहली शादी से है और फरवरी में एक रात घर से अचानक लापता हो गई थी।
तब मामला सामने नहीं आया
उस समय परिवार ने तलाश की तो पता चला कि वह उज्जैन में है। परिजन उसे नानाखेड़ा क्षेत्र से आरोपी के साथ लेकर वापस आ गए थे, लेकिन तब मामला सामने नहीं आया।
पीड़िता के पास से एक मोबाइल फोन मिला
घटना का खुलासा तब हुआ जब दो दिन पहले पीड़िता के पास से एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी ने यह फोन दिया था और वह लगातार कॉल कर दबाव बना रहा था। साथ ही बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था।
जबरन शारीरिक संबंध बनाए
पीड़िता ने बताया कि फरवरी में आरोपी उसे उज्जैन रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद से आरोपी उसे डराकर अपने संपर्क में बनाए रखने की कोशिश करता रहा।
आरोपी फरार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा जाएगा।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!