राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब पुराने लेजर के हर पन्ने का हिसाब मांग रही पुलिस रडार पर 100 से ज्यादा लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
अयोध्या के राम मंदिर में दान से जुड़ी कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच आगे बढ़ रही है. जांच एजेंसियों ने अब मंदिर के पुराने लेजर और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि चढ़ावे का पूरा हिसाब-किताब इन्हीं दस्तावेजों में छिपा हो सकता है. अब तक ट्रस्ट पदाधिकारियों, मंदिर कर्मचारियों और बैंककर्मियों समेत 100 से अधिक लोगों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है.
अब बारी उन पुराने लेजर की है, जिनमें वर्षों से दान की रकम का हिसाब दर्ज होता आया है. जांच अधिकारियों का मानना है कि अगर रिकॉर्ड और वास्तविक जमा राशि के बीच कहीं कोई अंतर है, तो उसकी झलक इन्हीं दस्तावेजों में मिल सकती है. यही वजह है कि अब पुराने लेजर के हर पन्ने को बारीकी से खंगाला जा रहा है.
किस तारीख को कितना दान दर्ज हुआ? कितनी राशि जमा दिखाई गई? रिकॉर्ड में दर्ज रकम और उपलब्ध दस्तावेजों में कोई अंतर तो नहीं? जांच टीम इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है.
सूत्रों के मुताबिक, लेजर में दर्ज तारीख, रकम और अन्य प्रविष्टियों का बैंक रिकॉर्ड और उपलब्ध वित्तीय दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है. जिन एंट्री पर संदेह है, उनसे जुड़े लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) की निगरानी में चल रही है, जबकि विवेचना सीओ अयोध्या कर रहे हैं.
जांच अधिकारी नियमित रूप से मंदिर पहुंच रहे हैं. वित्तीय रिकॉर्ड देख रहे हैं. दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं. और एक-एक कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस जांच का दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक ट्रस्ट पदाधिकारियों, मंदिर कर्मचारियों और बैंककर्मियों समेत 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं. कई लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं.
जांच एजेंसियों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो कुछ लोगों को दोबारा भी बुलाया जा सकता है. यानी जांच अभी खत्म होने से काफी दूर है. अब सबसे अहम सवाल यही है कि क्या पुराने लेजर में दर्ज आंकड़े बाकी रिकॉर्ड से पूरी तरह मेल खाते हैं? या फिर कहीं ऐसी विसंगतियां हैं, जो कथित वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करती हैं?
इन सवालों के जवाब फिलहाल जांच के दायरे में हैं. जांच एजेंसियां अभी दस्तावेजों, बयानों और रिकॉर्ड को जोड़कर पूरी तस्वीर समझने की कोशिश कर रही हैं।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!