खबर
Top News

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला: सुनवाई के बाद मेघालय हाईकोर्ट ने यह तारीख दी; पति की हत्या की आरोपी पत्नी की जमानत पर आना है अहम फैसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 10:59 am
शेयर करें:
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में चर्चा का केंद्र बने राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार द्वारा दायर याचिका पर आज मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अगली तारीख 18 मई दी है।

परिवार सड़क पर उतरा, मदर्स डे पर जलाईं मोमबत्तियां
जमानत मिलने की खबर के बाद रविवार की शाम इंदौर के रीगल चौराहे पर एक भावुक और व्यापक प्रदर्शन हुआ। राजा रघुवंशी के परिजन, रघुवंशी समाज और दर्जनों सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। मदर्स डे के इस दिन सबसे मार्मिक दृश्य तब था जब राजा की मां उमा रघुवंशी भावुक होकर बोलीं कि हम अभी तक बेटे को खोने के दर्द से उबरे नहीं हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दृढ़ता से कहा कि परिवार न्याय की यह लड़ाई अंत तक जारी रखेगा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सोनम को जमानत देने का फैसला न्याय प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लगाता है।

सरकार और परिवार दोनों ने दायर की याचिका
राजा के परिवार के वकील पहले ही हाईकोर्ट में जमानत रद्द करने की याचिका दाखिल कर चुके थे। इसके बाद मेघालय सरकार ने भी स्वतंत्र रूप से याचिका दायर की। सरकार का तर्क है कि 27 अप्रैल को अडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जुडिशल) द्वारा दी गई जमानत तथ्यात्मक रूप से गलत आधार पर दी गई थी।

याचिका में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समकालीन दस्तावेज़ यह साबित करते हैं कि गिरफ्तारी के आधारों की पूरी जानकारी सोनम को दी गई थी जो जमानत देते वक्त अदालत ने नज़रअंदाज़ की। हाईकोर्ट ने इस याचिका का संज्ञान लेते हुए सोनम को नोटिस जारी कर दिया है।

इन शर्तों पर मिली थी जमानत
सोनम को जमानत निम्न कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी। यह कि किसी भी साक्ष्य या सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, हर तारीख पर कोर्ट में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा, बिना कोर्ट की अनुमति के शिलांग के बाहर नहीं जा सकेगी और 50,000 का बॉन्ड कोर्ट में जमा करना होगा।

क्या है पूरा मामला?
इंदौर के सहकार नगर, कैट रोड निवासी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई 2025 को मेघालय की राजधानी शिलांग के एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर की गई थी। पुलिस ने इसे "ऑपरेशन हनीमून" नाम देते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और साथियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी (सभी इंदौर के नंदबाग निवासी) को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी कई महीनों से न्यायिक हिरासत में हैं।

संबंधित समाचार

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

6 minutes ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

13 minutes ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

15 minutes ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

21 minutes ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

30 minutes ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

35 minutes ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 1 hour ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 2 hours ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

about 2 hours ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 2 hours ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 3 hours ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 3 hours ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 3 hours ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 3 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 20 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 20 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!