राज की याचिका रद्द: सोनम की जमानत को भी चैलेंज; राजा रघुवंशी हत्याकांड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब कानूनी लड़ाई और तेज हो गई है। मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती पेश कर दी है।
सरकार का साफ कहना है कि इतने संवेदनशील और चर्चित मामले में आरोपी को राहत मिलने से जांच और ट्रायल प्रभावित हो सकते हैं।
हाईकोर्ट में इस याचिका पर 12 मई को सुनवाई होना तय हुई है। मेघालय सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में आरोपी को दी गई जमानत न्याय प्रक्रिया पर असर डाल सकती है।
सरकार का मानना है कि मामले के कई पहलुओं की जांच अभी बाकी है और ऐसे में आरोपी का बाहर रहना जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकता है। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है और दोनों पक्ष अब हाईकोर्ट में आमने-सामने होंगे।
राज समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज
जहां सोनम की जमानत कानूनी चुनौती में घिर गई है, वहीं मामले के अन्य आरोपियों को फिलहाल अदालत से कोई राहत नहीं मिली। शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
राज कुशवाह, जिसे पुलिस जांच में इस पूरे घटनाक्रम का मुख्य किरदार माना जा रहा है, उसकी दूसरी बेल अर्जी भी अदालत ने स्वीकार नहीं की। उसके अलावा आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत याचिकाएं भी निरस्त कर दी गईं।
हालांकि कोर्ट के विस्तृत आदेश की प्रति अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि मामले की गंभीरता और जांच की स्थिति को देखते हुए अदालत ने यह फैसला लिया।
जांच पर उठे सवालों के बीच सरकार का बचाव
मामले की जांच को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच मेघालय सरकार खुलकर पुलिस और एसआईटी के समर्थन में सामने आई है। उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि जांच एजेंसियों ने पूरी गंभीरता और पेशेवर तरीके से काम किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्षम है और जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि अदालतों में जमानत मिलना या खारिज होना एक कानूनी प्रक्रिया है, इसका मतलब यह नहीं कि जांच कमजोर है।
अब सबकी नजरें 12 मई को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां सोनम रघुवंशी की जमानत पर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!