बारिश ने बढ़ाई आफत: डैम के चार गेट खोले; सुक्ता में उफान, गांवों में नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तेज बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं, जबकि खेतों में पानी भरने लगा है। बारिश के बीच भगवंत सागर बांध के चार गेट एक-एक मीटर तक खोलकर 11,687.390 क्यूसेक पानी सुक्ता नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी में भी उफान की स्थिति बनी हुई है।
शाम 4 बजे तक जिले में दो इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। लगातार पानी गिरने से ज्यादातर गांवों के नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
नागपंचमी तक फिर तेज बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. पीके साहा के अनुसार, वर्तमान में क्षेत्र में सामान्य से लेकर तेज बारिश का दौर बना हुआ है। यह स्थिति अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक और लो-प्रेशर एरिया सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से 14-15 अगस्त से 17-18 अगस्त यानी नागपंचमी तक तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। इस सप्ताह होने वाली बारिश से बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद जताई गई है।
भगवंत सागर के चार गेट खोले
तेज बारिश के चलते भगवंत सागर बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ी है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री मनमीत सिंह मंडराई के अनुसार, मंगलवार दोपहर बांध के गेट नंबर 2, 3, 4 और 5 खोले गए।
चारों गेट को एक-एक मीटर तक खोला गया है। इनसे 11,687.390 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सुक्ता नदी में उफान की स्थिति बनी हुई है।
शहर में सड़कें जलमग्न, गांवों में भी हालात बिगड़े
लगातार बारिश के कारण खंडवा शहर की कई सड़कें पानी में डूब गईं। तीन पुलिया नाला भी पूरी क्षमता से बहने लगा। ग्रामीण इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
दीवाल क्षेत्र में नदी का पानी खेतों में पहुंच गया है। वहीं राजगढ़ गांव का छोटा तालाब ओवरफ्लो हो गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी कराई।
अर्दला डैम में भी बढ़ी पानी की आवक
बारिश के कारण अर्दला डैम में भी पानी की आवक बढ़ गई है। वहीं ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांधों के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बारिश को देखते हुए नदी-नालों और बांधों के आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!