दवा गोदाम पर छापा: 10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार कोठी क्षेत्र में ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात एक दवा गोदाम पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवाएं जब्त की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गोदाम से 10 हजार से अधिक गर्भपात किट मिली हैं।
52 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही
इसके अलावा सिडेनफिल साइट्रेट और ‘सेफ्टी पिल’ ब्रांड की दवाएं भी बरामद की गईं। जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
क्वालिटी फार्मा से जुड़े गोदाम पर कार्रवाई
कार्रवाई सेंट रेफियल स्कूल के पास धार कोठी स्थित क्वालिटी फार्मा से जुड़े गोदाम पर की गई। विभाग के अनुसार संबंधित फर्म लाइसेंसी है, लेकिन जांच के दौरान गोदाम में दवाओं के भंडारण और बिक्री से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड और दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।
इसके बाद टीम ने दवाओं को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान कराया जा रहा है।
करीब 9 हजार किट पहले बिकने की जानकारी
जांच के दौरान विभाग को यह जानकारी भी मिली कि संबंधित फर्म से अब तक करीब 9 हजार गर्भपात किट की बिक्री की जा चुकी है। हालांकि, बिक्री का पूरा रिकॉर्ड अभी जांच के दायरे में है।
विभाग ने संबंधित पक्ष से दवाओं की खरीद, बिक्री और स्टॉक से जुड़े दस्तावेज तथा पूरा हिसाब उपलब्ध कराने को कहा है। रिकॉर्ड की जांच के बाद ही बिक्री से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होगी।
दवाएं कहां से आईं, कहां बेची गईं?
अब जांच का एक अहम बिंदु यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं कहां से खरीदी गईं और इन्हें किन लोगों या संस्थानों को बेचा गया। अधिकारियों की टीम खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
दो लोगों से जुड़ा मामला
विभागीय कार्रवाई में जावेद खान और अजय सवडतकर से संबंधित दवाएं जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल दवाओं के भंडारण और बिक्री से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित लोगों की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
प्रिस्क्रिप्शन और निर्धारित प्रक्रिया की भी होगी जांच
औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्भपात संबंधी दवाओं की बिक्री निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रिया और वैध प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार की जानी चाहिए।
विभाग को आशंका है कि कहीं इन दवाओं की बिक्री नियमों का उल्लंघन कर तो नहीं की गई। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
अधिकारियों के मुताबिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी
मामले में ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जब्त दवाओं के साथ-साथ उपलब्ध दस्तावेजों और बिक्री रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल, योगेश गुप्ता और लोकेश गुप्ता की टीम ने की। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!