पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 48 घंटे में गुमशुदा युवक बरामद; अपहरणकर्ता गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर लिया है तथा मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपहरण की इस घटना का खुलासा करते हुए कहा कि मामला आपसी जान-पहचान और लेन-देन से जुड़ा हुआ है।
बकरा खरीदने आया युवक हुआ था लापता
घटना 18 मई 2026 की है। राजा कॉलोनी चंदन नगर निवासी 19 वर्षीय महफूज हुसैन खजराना क्षेत्र में बकरा खरीदने आया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर खजराना थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
जांच में सामने आया अपहरण का मामला
पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गुमशुदा युवक को उसके ही परिचित और बिजनेस पार्टनर ने पैसे के लेन-देन के विवाद में अगवा कर लिया था। इसके बाद उसे अलग स्थान पर ले जाया गया। जांच के आधार पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मेहफूज खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी माणिकबाग, इंदौर व फिरोज खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम मुंडला कला, थाना मंडी, जिला सीहोर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
पुलिस ने गुमशुदा युवक को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस आयुक्त के निर्देशों के तहत और सहायक पुलिस आयुक्त खजराना के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और सूचना तंत्र के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।
संबंधित समाचार

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!