त्योहारों से पहले घी की गुणवत्ता पर सवाल: तीन ब्रांड के सैंपल फेल; एक में 12 तो दूसरे में 14.8 गुना ज्यादा मिला सीसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
त्योहारों से पहले बाजार में बिक रहे देसी घी की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में गोवर्धन प्योर काउ घी, द्वारकेश घी और धौलपुर फ्रेश प्रीमियम क्वालिटी देसी घी के सैंपल तय खाद्य मानकों पर खरे नहीं उतरे।
कार्रवाई की तैयारी
अधिकृत प्रयोगशाला की रिपोर्ट में तीनों नमूनों में अलग-अलग तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
द्वारकेश घी में वनस्पति तेल की मिलावट के संकेत
जांच रिपोर्ट के अनुसार, द्वारकेश घी के नमूने में बीटा-सिटोस्टेराल की मात्रा 2.38 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम पाई गई। शुद्ध घी में इसकी मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। इसकी मौजूदगी वनस्पति तेल या वनस्पति वसा के मिश्रण की ओर संकेत करती है। इसके अलावा बीआर रीडिंग, पोलेंस्के वैल्यू, आयोडीन वैल्यू और सैपोनिफिकेशन वैल्यू भी निर्धारित मानकों से अलग पाई गईं।
गोवर्धन घी में तय सीमा से करीब 12 गुना ज्यादा सीसा
गोवर्धन प्योर काउ घी के सैंपल की रिपोर्ट ने सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाई है। इसमें सीसे की मात्रा 0.241 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मिली, जबकि निर्धारित सीमा 0.02 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है। यानी रिपोर्ट के मुताबिक इसमें सीसे की मात्रा तय सीमा से करीब 12 गुना अधिक पाई गई। इसके साथ ही फैटी एसिड प्रोफाइल और आयोडीन वैल्यू में भी मानकों से अंतर सामने आया।
धौलपुर घी में तिल के तेल की मौजूदगी का संकेत
तीसरे सैंपल धौलपुर फ्रेश प्रीमियम क्वालिटी देसी घी में बाडाइन टेस्ट पॉजिटिव आया। शुद्ध घी में यह टेस्ट नेगेटिव होना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक यह परिणाम तिल के तेल की मौजूदगी का संकेत देता है।
इस सैंपल में भी सीसे की मात्रा निर्धारित सीमा से काफी अधिक पाई गई। रिपोर्ट में सीसा 0.296 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि सीमा 0.02 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है। यह तय मानक से करीब 14.8 गुना अधिक है।
तीनों रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में सामने आई इन गड़बड़ियों के बाद बाजार में बिक रहे घी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासकर सीसे की मात्रा का निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक पाया जाना खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय है।
अब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई से यह भी स्पष्ट होगा कि इन उत्पादों की सप्लाई और बिक्री का नेटवर्क कितना बड़ा है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!