खबर
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी दो छात्रों पर चाकू से हमला: पिछले महीने दर्ज केस में पुलिस ने हमलावर बदमाशों को पकड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जनवरी 2026, 1:40 pm
शेयर करें:
विशुद्ध गुंडागर्दी दो छात्रों पर चाकू से हमला

बीचबचाव में साथी भी घायल, दूसरी बार साथी को चाकू की नोंक पर अगवा कर पीटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का दूसरे छात्र और उसके दोस्त से लैपटॉप को लेकर विवाद हो गया। विवाद तब और गहरा गया जब एक दोस्त के साथ पहुंचे छात्र ने आरोपी छात्र से अपना लैपटॉप वापस मांगा। आरोपी छात्रों ने छात्र के दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया।

बीचबचाव पर छात्र को भी चाकू मार दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में सुस्त पड़ी तो दुस्साहसी आरोपियों ने दूसरी बार बीचबचाव में घायल छात्र को चाकू की नोंक पर अगवा कर पीटा, धमकाया और माफी मंगवाते हुए वीडियो भी बनाया। अब कहीं जाकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शुभम पिता गोपाल डांगी और उसके दोस्त लालाराम नगर निवासी अनुराग पिता दरियाव सिंह पटेल गीतानगर चौराहा स्थित एक नामी कोचिंग क्लास से मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। खजराना के अयान पठान ने अनुराग का लैपटॉप ले लिया था और लौटाने में आनाकानी कर रहा था।

22 दिसंबर को अनुराग ने अयान को फोन लगाया और लैपटॉप लौटाने को कहा। अयान ने उसे बंगाली चौराहा बुलाया। अनुराग अपने दोस्त शुभम जाट के साथ बंगाली चौराहा पहुंचा तो अयान ने उसे वैभव नगर बुलवा लिया। वहां पहुंचने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान बजरंग जाट ने शुभम को चाकू मार दिया।

बीचबचाव करने पर अयान और बजरंग ने मिलकर अनुराग को भी पीटा। चाकू लगने से अनुराग भी घायल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपी घायलों को धमकाते हुए भाग गए। मामला कनाड़िया थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में गंभीरता नहीं दिखाई।

वीडियो बनाते हुए मंगवाई माफी
अनुराग के अनुसार 16 जनवरी को वह किसी काम से गीताभवन गया था। वहां आरोपी अयान पठान और बजरंग जाट मिल गए। उनके साथ पांच अन्य युवक भी थे। आरोपी ने उसे चाकू की नोक पर धमकाते हुए दो पहिया वाहन पर बैठाया और ढक्कन वाला कुआं के पास सुनसान जगह पर ले गए।

वहां गालियां देते हुए धमकाया और वीडियो बनाने लगे। उसे धमकाकर बुलवाया गया कि उन्होंने उसके साथ कुछ नहीं किया है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह वहां से जैसे-तैसे जान बचाकर भागा और अपने साथियों को फोन कर संयोगितागंज थाने पहुंचा।

मामले में थाने में शिकायती आवेदन दिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, कनाड़िया पुलिस ने कल अयान पठान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बजरंग जाट को पकड़ने की बात भी कही जा रही है।

पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला कर आरोपी ने खुलेआम धमकी भी दी। चंदन नगर निवासी अब्दुल रहीम ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त असलान के साथ घर से फेविक्विक लेने के लिए जा रहा था।

रास्ते में दोनों एक कैफे पर चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान वहां मौजूद मोहम्मद हुसैन ने दोपहर में हुए विवाद को लेकर गालियां देना शुरू कर दिया। अब्दुल के विरोध करने पर मोहम्मद हुसैन और भड़क गया और उसने चाकू से सीने पर हमला कर दिया।

हमला करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि आइंदा मुझसे टकराया तो जान से खत्म कर दूंगा। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 1 hour ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 1 hour ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 2 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 2 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 2 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 2 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 2 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 2 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 2 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 2 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 2 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 2 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 3 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 3 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 3 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!