पुणे मर्डर केस: रेस्क्यू टीम का दावा; केतन का सिर बुरी तरह कुचला था, सिया पूरे समय रही शांत; माता-पिता से पूछताछ जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
लोहगढ़ फोर्ट से गिरकर हुई केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच के बीच एक नया दावा सामने आया है। केतन का शव निकालने वाली रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ ने कहा कि शव की हालत बेहद गंभीर थी।
हाथ-पैरों पर भी कई चोटों के निशान
उनके अनुसार, केतन के सिर पर गहरी चोट थी, खोपड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और हाथ-पैरों पर भी कई चोटों के निशान थे। सुनील गायकवाड़ ने बताया कि घटना के बाद मौजूद अधिकांश लोग रो रहे थे और मदद के लिए आवाज लगा रहे थे, लेकिन केतन की मंगेतर सिया गोयल पूरे समय शांत खड़ी रही।
उन्होंने बताया कि पुलिस को 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। इसके बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन दोपहर 12:30 बजे तक चला और करीब 1:30 बजे शव को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
सिया के भाई से 10 घंटे तक पूछताछ
वहीं, मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस ने शुक्रवार को सिया के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, साहिल ने बताया कि वह चेतन चौधरी को जानता है और चेतन व सिया की दोस्ती एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।
इधर, जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शनिवार को सिया के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
संबंधित समाचार

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का खुलासा:एमडी ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!