खबर
Top News

जनसुनवाई बनी जरूरतमंदों का सशक्त माध्यम: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण, आए इतने आवेदन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 5:04 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई बनी जरूरतमंदों का सशक्त माध्यम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरी रही है। जनसुनवाई में पहुंचे विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को कलेक्टर शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित की। प्रशासन की जनहितैषी एवं मानवीय कार्यशैली से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में पहुंचे अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद के सदस्यों ने कलेक्टर का पगड़ी पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर सेठी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के हित में निरंतर सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संस्था के सदस्य जनसुनवाई में पहुंचे।

राजेश वेद अपनी बेटी काव्या वेद के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपनी बेटी की स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ थे। इस पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। सहायता मिलने के बाद वेद ने कहा कि अब मेरी बेटी की शिक्षा का रास्ता फिर से खुल गया है।

जनसुनवाई में पहुंचीं श्रीमती मीना बाई को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से वे अपना रोजगार संचालित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सहायता प्राप्त होने पर उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक अन्य प्रकरण में श्री विजय फांसे ने भी अपनी समस्या शिवम वर्मा के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि टीबी के इलाज के लिए आर्थिक तंगी होने के कारण उपचार प्रभावित हो रहा है और परिवार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने एवं आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में प्रशासन द्वारा समस्याओं के त्वरित निराकरण और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराए जाने से आमजन में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित सभी विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 16 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 16 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 16 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 16 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 16 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 16 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 16 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 16 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 16 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 16 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 16 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 17 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 17 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 17 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 17 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 17 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 17 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 17 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 17 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!