त्योहार पर भड़काऊ पोस्ट और डीजे प्रतिबंधित: खजराना थाने में शांति समिति की बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

तय रूट-समय का करना होगा पालन, ड्रोन-कैमरों से होगी निगरानी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर खजराना थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, आयोजनकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में जुलूस के निर्धारित रूट और समय का पालन करने के साथ भड़काऊ सामग्री पर पूरी तरह रोक रखने के निर्देश दिए गए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में पुलिस ने स्पष्ट किया कि जुलूस केवल पूर्व निर्धारित और स्वीकृत रूट से ही निकाला जाएगा। मंच और जुलूस के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। विवादित झंडे, बैनर, पोस्टर, भड़काऊ नारे और हथियारों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
खराब या खटारा वाहनों को जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोजनों में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित मानकों और कम ध्वनि स्तर के अनुरूप करने को कहा गया।
प्रत्येक आयोजन में करीब 10 प्रतिशत वालंटियर रखने और उन्हें पहले से आवश्यक ब्रीफिंग देने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम निर्धारित समय पर समाप्त करने की हिदायत भी दी गई। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जुलूस के दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने के निर्देश भी दिए गए।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से रहें दूर... पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को लाइक, शेयर या फॉरवर्ड नहीं करने के साथ ही ऐसी किसी सामग्री की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
आयोजकों और पुलिस के बीच समन्वय के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह, एसीपी खजराना आशीष पटेल, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल, जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य और आयोजन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!