खबर
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी: TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्वी इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो के प्रस्तावित रूट को लेकर रहवासियों का विरोध लगातार जारी है। रहवासी मांग कर रहे हैं कि मेट्रो की टनल रिहायशी इलाकों में घरों के नीचे से निकालने के बजाय मुख्य सड़क के नीचे से बनाई जाए।

दूसरी ओर, मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक भूमिगत रूट तय करने में टनल बोरिंग मशीन (TBM) की तकनीकी सीमाओं और उसके कर्व का भी ध्यान रखना पड़ता है।

अधिकारियों के अनुसार TBM का आकार बड़ा होता है और इसे जमीन के अंदर अचानक मोड़ नहीं दिया जा सकता।

भूमिगत मेट्रो लाइन के लिए मोड़ भी निश्चित रेडियस के कर्व के साथ तैयार करना पड़ता है। इसी तकनीकी आवश्यकता के कारण कुछ हिस्सों में भूमिगत रूट सड़क से हटकर तय किया गया है।

एलिवेटेड और अंडरग्राउंड रूट में अंतर
मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक एलिवेटेड रूट में पिलर और वायाडक्ट की डिजाइन के अनुसार मोड़ देने की अपेक्षाकृत अधिक गुंजाइश होती है।

इसके विपरीत भूमिगत लाइन में TBM और टनल की संरचना के कारण मोड़ के लिए पर्याप्त लंबाई और निर्धारित कर्व की जरूरत होती है।

इसे सड़क पर वाहनों के उदाहरण से भी समझा जा सकता है। बाइक या ऑटो रिक्शा कम जगह में मोड़ सकते हैं, लेकिन बस या ट्रक जैसे बड़े वाहनों को उसी मोड़ के लिए अधिक जगह की आवश्यकता होती है।

इसी तरह TBM के आकार और तकनीकी जरूरत के कारण भूमिगत मेट्रो लाइन में अचानक दिशा बदलना संभव नहीं होता।

घरों के नीचे से टनल जाने पर रहवासियों को आपत्ति
पूर्वी इंदौर के रहवासी प्रस्तावित अंडरग्राउंड रूट को लेकर लगातार आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि टनल घरों और इमारतों के नीचे से जाती है तो उन्हें भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।

रहवासी चाहते हैं कि जहां संभव हो, भूमिगत मेट्रो लाइन को मुख्य सड़क के नीचे से निकाला जाए, ताकि रिहायशी संपत्तियों के नीचे से टनल बनाने की स्थिति न आए।

वहीं, मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि भूमिगत मेट्रो दुनिया के कई शहरों में संचालित हो रही है और टनल के ऊपर बनी इमारतों पर इसका सीधा असर होना जरूरी नहीं है।

हालांकि, प्रत्येक स्थान पर भूगर्भीय परिस्थितियों, टनल की गहराई और निर्माण तकनीक के आधार पर अलग-अलग अध्ययन किए जाते हैं।

पहले एलिवेटेड रूट का हुआ था विरोध
पूर्वी इंदौर में कनाड़िया रोड पर पहले एलिवेटेड मेट्रो रूट का प्रस्ताव था। इसके बाद स्थानीय स्तर पर इसका विरोध हुआ और जनप्रतिनिधियों की ओर से इसे अंडरग्राउंड करने की मांग सामने आई। इसके बाद रूट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

अब प्रस्तावित अंडरग्राउंड रूट को लेकर रहवासी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस उद्देश्य से एलिवेटेड रूट के स्थान पर भूमिगत विकल्प चुना गया था, उसमें रिहायशी इलाकों के नीचे से टनल निकालने के बजाय मुख्य सड़क को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

तकनीकी जरूरत और रहवासियों की मांग के बीच रास्ता निकालने की चुनौती
फिलहाल विवाद का मुख्य बिंदु यही है कि TBM की तकनीकी जरूरत के अनुसार तय किए गए कर्व और रहवासियों की मुख्य सड़क के नीचे से टनल निकालने की मांग के बीच किस तरह समाधान निकाला जाए।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं, जबकि रहवासी अपने मकानों और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर आशंकाएं जता रहे हैं।

ऐसे में अंतिम रूट को लेकर आगे होने वाली तकनीकी जांच और प्रशासनिक स्तर की चर्चा महत्वपूर्ण होगी।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

10 minutes ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

20 minutes ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

32 minutes ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

34 minutes ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

39 minutes ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

41 minutes ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 1 hour ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 1 hour ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 1 hour ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 1 hour ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 2 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 2 hours ago
1000 करोड़ का कारोबार
Top News

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

about 2 hours ago
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी
Top News

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!