छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध: CJP के संस्थापक बोले- ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, छत्रपति संभाजी नगर।
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।
छात्रों के खिलाफ ही ऐसी कार्रवाई क्यों?
अभिजीत दिपके ने कहा कि जब राजनीतिक दल विरोध-प्रदर्शन करते हैं, तब उनके खिलाफ आंसू गैस और लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ छात्रों के खिलाफ ही ऐसी कार्रवाई क्यों की जा रही है।
देवेंद्र महतो से की बातचीत
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने छात्र नेता देवेंद्र महतो से बातचीत की है। उनके मुताबिक, महतो ने बताया कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जबकि वे पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर थे।
ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए
अभिजीत दिपके ने कहा कि देश की सभी सरकारों को इस पर विचार करना चाहिए कि छात्रों पर कार्रवाई करके आखिर क्या हासिल किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि CJP की ओर से देवेंद्र महतो को समर्थन देने का भरोसा दिलाया गया है और झारखंड में पार्टी की टीम छात्रों के साथ मिलकर काम कर रही है।
परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर आंदोलन
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
छात्रों की मांग परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच और परीक्षा रद्द करने की है।
संबंधित समाचार

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!