प्रॉपर्टी ब्रोकर से लाखों की ठगी: अच्छे सिविल स्कोर का दिया झांसा; मोबाइल री-स्टार्ट किया तो खाते से कट रहे थे रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेना इंदौर के एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को महंगा पड़ गया। बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने पहले भरोसे में लिया, फिर मोबाइल में कथित बैंकिंग एप डाउनलोड करवाकर फोन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से 4 लाख 46 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।
मामले में मल्हारगंज पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक में नंबर देने के कुछ दिन बाद आया कॉल
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, अग्रसेन नगर निवासी अमित धूत प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं। करीब 15 दिन पहले वह पलासिया स्थित आईसीआईसीआई बैंक में क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे थे। वहां एक बैंककर्मी ने उनका मोबाइल नंबर लिया था और बैंक की ओर से बाद में संपर्क किए जाने की बात कही थी।
अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया
अमित के अनुसार, 6 अगस्त को उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड डिवीजन का कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने पहले उनकी जन्मतिथि पूछी और फिर आधार कार्ड के आखिरी चार अंक मांगे। अमित ने आधार की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
अच्छे सिविल स्कोर का दिया झांसा
आरोपियों ने इसके बाद अमित को बताया कि उनका सिविल स्कोर अच्छा है और उनका क्रेडिट कार्ड आसानी से बन सकता है। भरोसा बढ़ाने के लिए उन्हें व्हाट्सऐप पर बातचीत करने और मोबाइल कैमरे से फोटो लेने के लिए कहा गया।
इसके बाद ठगों ने उन्हें प्ले स्टोर खोलने के लिए कहा। वहां बैंक के नाम से दिखाई दे रहे एक एप को खोलकर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी भरने के लिए कहा गया।
अमित ने आरोपियों के निर्देश पर एप में मांगी गई जानकारी दर्ज कर दी। इसके बाद ठगों ने उन्हें तीन-चार दिन में क्रेडिट कार्ड पहुंचने की बात कही।
मोबाइल री-स्टार्ट किया तो खाते से कट रहे थे पैसे
8 अगस्त की रात अमित का मोबाइल अचानक हैक हो गया। उन्होंने फोन को री-स्टार्ट किया तो बैंक खाते से रकम निकलने के लगातार मैसेज आने लगे। ऑनलाइन बैलेंस चेक करने पर उनके होश उड़ गए। खाते से कुल 4.46 लाख रुपए ट्रांसफर किए जा चुके थे।
साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई
घटना के तुरंत बाद अमित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद मल्हारगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
प्रारंभिक जांच में ये जानकारी मिली
पुलिस अब कॉल करने वाले मोबाइल नंबरों, डाउनलोड करवाए गए एप और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनके जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में ठगी के लिए फर्जी एप और मोबाइल एक्सेस का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!