खबर
Top News

वीडियो देखिये, स्कूल प्राचार्य रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया: लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार; शिकायत का निराकरण करने के बदले मांगे थे रुपये, कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मई 2026, 3:15 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक क्रमांक-1 संयोगितागंज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त संगठन से मिली जानकारी के अनुसार महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

स्कूल संचालक ने की थी शिकायत
मामले में शिकायतकर्ता रवि जायसवाल, संचालक द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, निवासी इदरीस नगर, इंदौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके स्कूल के संबंध में एक पालक द्वारा की गई शिकायत के निराकरण के बदले प्राचार्य राजकुमार चेलानी 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।

स्कूल परिसर में बिछाया जाल
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार आरोपी प्राचार्य ने शिकायतकर्ता को 29 मई 2026 को रिश्वत की राशि लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक-1, संयोगितागंज बुलाया था।

पूर्व योजना के तहत लोकायुक्त की ट्रैप टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि सौंपी और आरोपी ने राशि स्वीकार की, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी राजकुमार चेलानी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई
इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक प्रतिभा तोमर के नेतृत्व में गठित टीम शामिल रही। टीम में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक आदित्य भदौरिया, कमलेश परिहार, पवन पटरिया, कृष्णा अहिरवार, शिवप्रकाश पराशर एवं राकेश मिश्रा शामिल थे।

लोकायुक्त की आमजन से अपील
लोकायुक्त संगठन ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो नागरिक लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

लोकायुक्त कार्यालय, मोती बंगला, एम.जी. रोड, इंदौर स्थित है। शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 0731-2533160 एवं 0731-2430100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

1 minute ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

10 minutes ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

13 minutes ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

38 minutes ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 1 hour ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 1 hour ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 1 hour ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 2 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 2 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 2 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 2 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 2 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 3 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 3 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 3 hours ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!