रेप केस में समझौते का दबाव: अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

जीआरपी एसपी ऑफिस परिसर बुलाया, पानी में विष मिलाकर पिलाने का आरोप
समय पर उपचार मिलने से बची जान, कांस्टेबल रितेश शर्मा फरार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेप के केस में समझौते का दबाव बनाने के बाद जीआरपी थाने में पदस्थ कांस्टेबल पर पीड़िता को जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बुधवार को कांस्टेबल रितेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से जीआरपी एसपी ऑफिस परिसर बुलाया और पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गई। कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद से आरोपी कांस्टेबल फरार है।
छोटी ग्वालटोली टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता ने कांस्टेबल रितेश शर्मा के खिलाफ गुना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी।
इसके बाद वह पीड़िता पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त को वह सरवटे बस स्टैंड के पास थी। इसी दौरान रितेश शर्मा वहां पहुंचा और उसके साथ बदसलूकी करने लगा।
बाद में बातचीत करने के बहाने उसे जीआरपी एसपी ऑफिस परिसर बुलाया। वहां आरोपी ने पीने के लिए पानी दिया और मीटिंग का बहाना बनाकर वहां से चला गया।
पानी पीने के कुछ देर बाद पीड़िता को घबराहट होने लगी और वह गिर गई। परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने उसकी हालत देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी जान बची।
पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने कांस्टेबल रितेश शर्मा के खिलाफ जहर देकर जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी रितेश शर्मा पहले से लाइन अटैच है।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!