इस रोड पर जाम से राहत की तैयारी: इस घाट में ट्रैफिक बढ़ा तो वैकल्पिक रूट से भेजे जाएंगे वाहन; श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बनाया डायवर्जन प्लान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-खंडवा रोड पर भेरूघाट और बाईग्राम में लगातार लग रहे लंबे जाम से वाहन चालकों को राहत देने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तैयार किया है।
वीकेंड के साथ अब सोमवार को भी इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। सावन सोमवार पर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
जाम की स्थिति बनने पर सिमरोल पुलिस वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करेगी। इसके लिए रूट पर जगह-जगह दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए गए हैं।
जाम लगा तो इस रास्ते से भेजे जाएंगे वाहन
भेरूघाट या बाईग्राम क्षेत्र में जाम बढ़ने की स्थिति में वाहनों को सिमरोल से तिंछाफॉल, ओखलेश्वर और काटकूट होते हुए बड़वाह की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग पर बोर्ड लगाए हैं, ताकि उन्हें रास्ता समझने में परेशानी न हो।
20 से 25 किलोमीटर बढ़ जाएगी दूरी
वैकल्पिक मार्ग से जाम से राहत तो मिल सकती है, लेकिन इस रूट पर जाने वाले वाहन चालकों को करीब 20 से 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। पुलिस का उद्देश्य वाहनों को जाम में फंसने से बचाना और इंदौर-खंडवा रोड पर यातायात को सुचारु बनाए रखना है।
सावन सोमवार पर बढ़ जाता है वाहनों का दबाव
सावन सोमवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचते हैं। निजी वाहनों और बसों की संख्या बढ़ने से भेरूघाट और बाईग्राम में यातायात का दबाव बढ़ जाता है।
लंबे जाम की स्थिति में कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग जाती है। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले से ही डायवर्जन की व्यवस्था तैयार कर ली है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जा सके।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!