बढ़त के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: बोले- अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी; इतने वोट से चल रहे आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में लगातार बढ़त बनाए हुए जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "अपराधी को मुख्यमंत्री बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी।" साथ ही दावा किया कि बांकीपुर में अगले दो से तीन महीनों के भीतर बदलाव नजर आने लगेगा। बता दें कि, प्रशांत किशोर फिलहाल 19,419 वोट से आगे चल रहे हैं।
बोले- जनता के भरोसे का सम्मान पहली प्राथमिकता
प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन के बाद उनकी पहली प्राथमिकता बांकीपुर की जनता के भरोसे और आशीर्वाद का सम्मान करना होगी। क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे जनता से बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उनके विधायक बनने से बांकीपुर रातोंरात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन अगले दो से तीन महीनों में कुछ सुधार जरूर दिखाई देने लगेंगे।
BJP नेतृत्व पर भी साधा निशाना
प्रशांत किशोर ने भाजपा नेतृत्व को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने अपने मतदान के जरिए भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार का मुख्यमंत्री किसी अच्छे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए।
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे की आधिकारिक घोषणा मतगणना पूरी होने के बाद होगी।
संबंधित समाचार

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!