दक्षिण में सियासी उलटफेर: तमिलनाडु में TVK सबसे आगे; DMK तीसरे नंबर पर; केरल में UDF की लहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुवाहाटी/चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी।
चार राज्यों असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में जारी मतगणना के बीच चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडु में देखने को मिल रहा है, जहां अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।
तमिलनाडु: TVK नंबर-1, DMK तीसरे स्थान पर खिसकी
234 सीटों वाले तमिलनाडु में TVK 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AIADMK 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि सत्ताधारी DMK महज 39 सीटों पर आगे रहकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं। रुझानों के बाद चेन्नई स्थित DMK मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में माहौल बदल गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने LED स्क्रीन हटा दीं और टेंट समेट लिए।
केरल: UDF की बढ़त, सत्ता परिवर्तन के संकेत
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 93 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) 44 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि उनकी पार्टी बदलाव की राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है।
असम: भाजपा की वापसी तय
असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार वापसी करती दिख रही है। 126 सीटों में से भाजपा 95 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस करीब 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से बढ़त बनाए हुए हैं और गुवाहाटी में भाजपा मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
पुडुचेरी: भाजपा गठबंधन मजबूत स्थिति में
पुडुचेरी में 30 सीटों में से भाजपा गठबंधन 22 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी एक सीट पर पीछे और दूसरी पर आगे चल रहे हैं।
मोदी आज करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कुल मिलाकर तस्वीर
तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत, असम और पुडुचेरी में भाजपा मजबूत, कई राज्यों में मुख्यमंत्री अपनी सीटों पर पीछे। फिलहाल ये रुझान हैं।अंतिम नतीजों के साथ सियासी तस्वीर और साफ होगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!