सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें: मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में चंदर लोहार हत्याकांड का मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर गुंडा सूरज जाट अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। कई टीमें उसकी तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। जांच में उसके प्रदेश से बाहर भागने की आशंका भी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक सूरज जाट की तलाश में पुलिस टीमें धार, खंडवा, खरगोन और सनावद क्षेत्र में भेजी गई हैं। दो टीमें लगातार उसकी संभावित लोकेशन और संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं।
पुलिस उसके पुराने ठिकानों के साथ रिश्तेदारों, परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सूरज जाट से जुड़े लोगों और उसके कथित अवैध गतिविधियों के नेटवर्क की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
यह भी जांच की जा रही है फरारी के दौरान आरोपी को किसने आर्थिक मदद दी, मोबाइल या वाहन उपलब्ध कराया अथवा ठहरने के लिए जगह दी। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरज जाट पहले भी गिरफ्तारी से बचने के लिए जंगलों में कई दिन छिपता रहा है। धार के अमझेरा क्षेत्र के जंगलों में उसके पुराने ठिकानों की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। यह भी पता चला है दूसरे राज्यों में मजदूर बनकर पहचान छिपाकर रहने का तरीका अपना चुका है। इसी कारण उसकी तलाश में पुलिस लगातार जगह बदल रही है।
प्रदेश से बाहर भागने की आशंका
पांच आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
चंदर लोहार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस भूरू यादव, दुर्गेश लोहार, कुनाल यादव, मानसिंह राजावत और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ और जांच में बिट्टू यादव और पीयूष के नाम भी सामने आए हैं। दोनों की भी तलाश है।
संबंधित समाचार

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!