आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला: पथराव में तीन जवान घायल; 6 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दर्ज चोरी के एक मामले के आरोपी को पकड़ने गई यूपी और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम पर राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव में हमला कर दिया गया। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की तलाश में गांव पहुंची थी संयुक्त टीम
पुलिस के अनुसार, ललितपुर पुलिस चोरी के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश के बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। संयुक्त अभियान में यूपी और एमपी पुलिस के कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।
गिरफ्तारी का विरोध, पुलिस पर पथराव
आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आरोपी के परिजनों सहित कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में ललितपुर पुलिस का एक जवान और बोड़ा थाना के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
6 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
घटना के बाद बोड़ा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!