तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन: भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना पुलिस ने क्षेत्र के भागीरथपुरा में परसों देर रात कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाकर संकरी गलियों में पैदल मार्च किया, जबकि विजय नगर थाना पुलिस ने मेघदूत गार्डन और आसपास के इलाके में ड्रोन, पैदल गश्त और बाइक पेट्रोलिंग के जरिये सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की।
जानकारी के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में एडीसीपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसीपी रूबीना मिजबानी, थाना प्रभारी सियारामसिंह गुर्जर और करीब 25 पुलिस जवानों ने देर रात इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।
जवान पैदल गलियों में पहुंचे और संदिग्धों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से तलाशी ली। अभियान के दौरान क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाशों की जांच की गई और बिना नंबर तथा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले आठ वाहन जब्त किए, जबकि सात संदिग्धों को थाने लाकर उनके डोजियर भरवाए।
उधर, विजय नगर थाना पुलिस ने मेघदूत गार्डन और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। ड्रोन से हवाई निगरानी के साथ पैदल गश्त और बाइक पेट्रोलिंग कर पूरे क्षेत्र पर नजर रखी गई।
विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। टीआई चंद्रकांत पटेल ने अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
संबंधित समाचार

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!