खबर
Top News

स्कूलों में पुलिस की पाठशाला आयोजित बच्चों को सिखाए गए कानून के सबक: चार विद्यालयों में हुआ जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद; हर शनिवार होगी जागरूकता कार्यशाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 1:35 pm
शेयर करें:
स्कूलों में पुलिस की पाठशाला आयोजित बच्चों को सिखाए गए कानून के सबक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देने के साथ उन्हें सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद की शुरुआत की है। सोमवार को शहर के चार विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

इनमें पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर कानून, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियम और नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

पुलिस मुख्यालय भोपाल और स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा यूएनएफपीए के तकनीकी सहयोग से प्रदेश में संचालित सृजन संवाद योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जुलाई को भोपाल से किया था।

इसी योजना में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा के निर्देशन में आयोजित कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी दी गई।

सबसे पहले सांदीपनि महाराजा शिवाजीराव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिमनबाग में पुलिस उपायुक्त जोन-03 अभिषेक रंजन ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कानून, बाल सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय समझाए।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रियंका डुडवे और एसीपी रुबीना मिजवानी सहित पुलिस व शिक्षा विभाग की टीम ने मौलिक अधिकार, संवैधानिक विषय, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

इसके बाद सांदीपनि अहिल्याश्रम क्रमांक-01 कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोलोग्राउंड में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 ओमप्रकाश ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में बताया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अजाक) संध्या राय ने मौलिक अधिकार, कर्तव्य, मानवाधिकार, संवैधानिक मूल्य और महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधान समझाए।

सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल, नंदा नगर में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आरडी कानवा और उपनिरीक्षक निधि मित्तल ने विद्यार्थियों को कानून व सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। वहीं सांदीपनि शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार आश्रम में उप निरीक्षक शिवम ठक्कर और उपनिरीक्षक मीना चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद किया।


संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 14 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 14 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 15 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 15 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 16 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 16 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 16 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 16 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 17 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 17 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 17 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 17 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 17 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 17 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 17 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 17 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 17 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 18 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!