आईआईपीएस कैंपस में पुलिस की दबिश: दो छात्रों को किया गिरफ्तार; पुराने मामले में थी तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोमवार को पुलिस ने खंडवा रोड स्थित तक्षशिला कैंपस के आईआईपीएस परिसर में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। मामला पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है और समय रहते पुलिस पहुंचने से संभावित झगड़ा टल गया।
पुराने मारपीट मामले में थी तलाश
भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार 30 अप्रैल को केशव पाटीदार नामक युवक के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें वह घायल हुआ था। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दो अन्य की तलाश जारी थी।
परीक्षा देने पहुंचे थे आरोपी छात्र
पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी सक्षम चौहान और रितेश राजपूत सोमवार को एमबीए की अंतिम परीक्षा देने कैंपस पहुंचे हैं। परीक्षा के बाद उनके फरार होने की आशंका थी।
आमने-सामने आए पक्ष, पुलिस ने संभाला मोर्चा
इसी दौरान पीड़ित पक्ष के लोग भी कैंपस में पहुंच गए थे, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अभाविप ने किया किनारा
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक छात्र के अभाविप से जुड़े होने की बात सामने आई थी। हालांकि महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने साफ किया कि गिरफ्तार छात्र संगठन से जुड़े नहीं हैं और मौके पर अभाविप का कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था। पुलिस की तत्परता से कैंपस में बड़ा विवाद होने से बच गया। मामले में की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!