रातभर पुलिस की दबिश 472 पर कार्रवाई: 148 शराबी वाहन चालक पकड़े; 252 से ज्यादा
KHULASA FIRST
संवाददाता

ड्रोन से हॉटस्पॉट की निगरानी, 3 बदमाशों से चाकू बरामद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने 8-9 अगस्त रात से सुबह तक चेकिंग अभियान चलाया। चारों जोन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों ने गुंडे-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में बदमाशों को चेक किया गया, जिनमें से 472 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वांछित आरोपियों के खिलाफ 252 से अधिक वारंट तामील कराए। इनमें 65 स्थायी, 65 गिरफ्तारी और 122 जमानती वारंट शामिल हैं। अभियान के दौरान कई फरार अपराधी भी पकड़ाए।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। ब्रीथ एनालाइजर से जांच के बाद 148 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
अंतर्राज्यीय बसों व लोक परिवहन के चालकों की भी जांच की गई। इसके अलावा ब्लैक फिल्म, हूटर और मोडिफाइड साइलेंसर का वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में एरोड्रम पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को एक-एक चाकू के साथ पकड़ा।
वहीं तुकोगंज पुलिस ने भी एक आरोपी से चाकू बरामद किया। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई। अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ 12 प्रकरण दर्ज किए गए। आदतन बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 53 मामलों में कार्रवाई/समंस तामील किए गए।
ड्रोन से निगरानी, बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश : पुलिस ने हॉटस्पॉट और शेडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर निगरानी की। होटल, लॉज, रैन बसेरा, ढाबे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी विशेष जांच की गई।
सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर भरवाए गए तथा रेड/यलो नोटिस देकर अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई। उन्हें भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पैदल भ्रमण और बाइक पेट्रोलिंग करते हुए लोगों से जनसंवाद किया। साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!