पुलिस की किरकिरी...कोर्ट में पेश हो गया उत्तम: महाराणा प्रताप जयंती पर गोलीकांड का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली जाने वाली रैली उस वक्त खूनी गैंगवार में बदल गई थी, जब सॉफ्टविजन कॉलेज मैदान में दो गुट आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद अचानक पिस्टल निकल गई, मारपीट शुरू हो गई और फिर चली गोली ने पूरे मैदान में भगदड़ मच गई थी। इस हाईप्रोफाइल गोलीकांड में फरार चल रहा बदमाश अमित बकरी तो मथुरा से गिरफ्तार हो गया था, लेकिन उसका साथी उत्तम उर्फ छोटू फरार चल रहा था। कल उसने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 9 मई को पिपल्याहाना स्थित सॉफ्टविजन कॉलेज मैदान में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर बापट चौराहे तक माल्यार्पण रैली निकाली जानी थी। रैली का आह्वान पादला निवासी ऋषभ जादौन ने किया था। अलग-अलग इलाकों से युवक गाड़ियों और समर्थकों के साथ मैदान में जुट रहे थे।
इसी दौरान रंजिश ने माहौल को हिंसा में बदल दिया। बताया गया कि अमित बकरी की कमल जादौन के बेटे अमित जादौन से लंबे समय से अदावत चल रही थी। जैसे ही अमित बकरी को जानकारी मिली कि अमित जादौन और उसका रिश्तेदार ऋषभ जादौन मैदान में भीड़ जुटा रहे हैं, वह अपने साथियों उत्तम उर्फ छोटू जाट, बाबू उर्फ बेटी और शिवा के साथ वहां पहुंच गया। मैदान में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अमित जादौन और उसके साथियों ने अमित बकरी की पिटाई कर दी। मारपीट के बीच अमित बकरी ने पिस्टल अमित जादौन पर तान दी।
इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अमित जादौन के मौसेरे भाई आकाश उर्फ छोटे ठाकुर को पैर में गोली लग गई। इसके बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने के बाद बाबू उर्फ बेटी और शिवा बाइक लेकर मौके पर पहुंचे और अमित बकरी व छोटू जाट को बैठाकर फरार हो गए। घटना के बाद तिलक नगर पुलिस ने आकाश उर्फ छोटे ठाकुर की शिकायत पर अमित बकरी और उसके साथियों पर कातिलाना हमले का केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमित बकरी को मथुरा से गिरफ्तार किया। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हरिद्वार भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी जब्त कर ली थी।
वहीं लंबे समय से फरार उत्तम उर्फ छोटू जाट आखिरकार कल जिला कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही तिलक नगर पुलिस कोर्ट पहुंची और उसे हिरासत में लेकर एक दिन के रिमांड पर थाने लाई। टीआई मनीष लोधा ने उससे देर रात तक पूछताछ की। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
संबंधित समाचार

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!