चेकिंग के दौरान पुलिस आरक्षक का अपहरण: हाथ-पैर बांधकर रातभर पीटा; राजधानी की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान एक आरक्षक के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि दो बदमाशों ने शाहपुरा थाने के आरक्षक सुंदरराम पटेल को बंधक बनाकर कार में डाल लिया और रातभर शहर में घुमाते हुए उसके साथ मारपीट की।
मोबाइल लेकर फरार हो गए
तड़के आरोपियों ने आरक्षक को एमपी नगर स्थित शासकीय मुद्रणालय के पास सड़क किनारे फेंक दिया और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए।
कार रोकने के बाद आरक्षक को बनाया बंधक
घटना 7-8 अगस्त की दरमियानी रात की बताई जा रही है। आरक्षक सुंदरराम पटेल अपने साथी के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान संदेह के आधार पर उन्होंने एक कार को रोका। पुलिसकर्मियों ने कार सवारों को थाने चलने के लिए कहा।
हाथ-पैर व मुंह बांधकर कार में डाल दिया
बताया जा रहा है कि साथी आरक्षक बाइक से आगे निकल गया, जबकि सुंदरराम पटेल कार में बैठ गए। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर बंद कर दिया और हाथ-पैर व मुंह बांधकर कार में डाल दिया।
वायरलेस पर अलर्ट सुनकर फिर की पिटाई
जब आरक्षक निर्धारित समय पर थाने नहीं पहुंचे तो साथी पुलिसकर्मियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। मोबाइल बंद मिलने पर कंट्रोल रूम के जरिए शहर में अलर्ट जारी किया गया। आरक्षक के पास वायरलेस सेट भी था। आरोपियों ने जैसे ही वायरलेस पर पुलिस की नाकाबंदी और चेकिंग से जुड़े संदेश सुने, वे सतर्क हो गए।
सड़क किनारे छोड़कर भाग गए
आरोप है कि इसके बाद उन्होंने आरक्षक के साथ दोबारा मारपीट की। रातभर कार में घुमाने के बाद तड़के आरोपी उन्हें एमपी नगर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।
सीसीटीवी और कार नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की जांच में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कार के नंबर के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध विदिशा जिले के गंजबासौदा का रहने वाला है, जबकि दूसरा भोपाल का निवासी बताया जा रहा है।
वकील के नाम पर रजिस्टर्ड है कार
वारदात में इस्तेमाल कार एक वकील के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार आरोपियों के पास कैसे पहुंची और क्या यह वाहन चोरी का था या किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपहरण और लूट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
पुलिसकर्मी के ही अपहरण और रातभर मारपीट की घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं हैं।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!