खबर
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में: नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में

रंगीला, मंजर, डकैत, बिट्टू, गोल्डी, डार्लिंग सहित 7 जिलाबदर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर इंदौर पुलिस ने आदतन एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश रंगीला, मंजर, डकैत, बिट्टू, गोल्डी, डार्लिंग सहित 7 को जिलाबदर तथा नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 बदमाशों के खिलाफ निर्बंधन आदेश जारी किए हैं।

जिलाबदर किए गए बदमाशों को निर्धारित अवधि तक इंदौर सहित सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहना होगा। वहीं निर्बंधन आदेश वाले बदमाशों को नियमित थाना हाजिरी सहित कई शर्तों के तहत पाबंद किया गया है।

पुलिस के अनुसार जिलाबदर किए गए बदमाशों में हारून रंगीला उर्फ हसन पिता यूसुफ रंगीला (45) निवासी चंपाबाग रावजी बाजार, अभिषेक उर्फ बाबू डकैत पिता मनोहर शर्मा (26) निवासी सोना पानवाली गली गणेश तिराहा खजराना, हिमांशु उर्फ करण पिता राजेंद्र यादव (25) निवासी शिवशक्ति नगर कुलकर्णी भट्टा परदेशीपुरा, गोल्डी उर्फ गुरविंदर सिंह पिता महेंद्रसिंह सरीन (42) निवासी जनता क्वार्टर परदेशीपुरा को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।

तनवीर कुरैशी उर्फ तनु उर्फ मंजर पिता मोहम्मद जाकिर कुरैशी (23) निवासी लक्ष्मी नगर चंदन नगर, लक्ष्मीकांत उर्फ बिट्टू उर्फ सोनू पिता रामेश्वर नवेरिया (32) निवासी नैनो सिटी मल्टी, बापू गांधी नगर लसूड़िया और अरुण उर्फ डार्लिंग पिता मनीष उर्फ मनोज (27) निवासी छोटी खजरानी एमआईजी सभी को 3 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।

इसी तरह शुभम पिता जितेंद्र डांगी (20) निवासी राजरानी नगर राजेंद्र नगर और रोहित उर्फ नानू पिता सुनील सिंगार (26) निवासी भील कॉलोनी आजाद नगर को 1-1 वर्ष के लिए थाना हाजिर होने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

मोहित उर्फ गोलू पिता महेश यादव (33) निवासी कंडिलपुरा मल्हारगंज को 1 वर्ष तथा भरत उर्फ हर्ष उर्फ काला पिता तरुण सोलंकी (24) निवासी शीलनाथ कैंप परदेशीपुरा को 6 माह के लिए निर्बंधित किया गया।

इसके अलावा विकास उर्फ दाऊ पिता गोविंद पिपल्दे (24) निवासी नया बसेरा एमआईजी को 3 माह, जबकि रोहित पिता दिनेश बोयत (35) निवासी उषा फाटक, जेल रोड और कार्तिक पिता जितेंद्र कल्याणे (20) निवासी उषा फाटक जेल रोड को 6-6 माह के लिए निर्बंधन आदेश के तहत पाबंद किया गया है।

निर्बंधन आदेश के तहत सभी संबंधित बदमाशों को निर्धारित अवधि में संबंधित थाने में नियमित हाजिरी देना होगी। उन्हें किसी भी अवैध या आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने, लोकशांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने तथा आदेश में तय अन्य शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

शर्तों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन बदमाशों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में कई अपराध दर्ज हैं।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

15 minutes ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

17 minutes ago
नशे के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का खुलासा:एमडी ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 1 hour ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 1 hour ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 1 hour ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 1 hour ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 2 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 2 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 2 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 2 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 2 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 2 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 2 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 3 hours ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 3 hours ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

about 3 hours ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

about 3 hours ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

about 3 hours ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

about 3 hours ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!