खबर
Top News

देर रात दुकान खोलने पर पुलिस ने की मारपीट: दुकानदार को एफआरवी में बैठाकर ब्रिज के आगे ले जाने का दावा; सीसीटीवी फुटेज सामने आया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 9:15 pm
शेयर करें:
देर रात दुकान खोलने पर पुलिस ने की मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में देर रात दुकान खोलने को लेकर पुलिसकर्मियों पर दुकानदार से मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। दुकानदार हर्षित जैन ने 16 अगस्त की शाम थाना प्रभारी संतोष दूधी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हर्षित का दावा है कि मारपीट में उसके चेहरे और कान पर चोट आई है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

रात में दुकान खोलने को लेकर पहले भी दी थी हिदायत
हर्षित के मुताबिक, वह यात्रियों की सुविधा और चाय-नाश्ते की जरूरत को देखते हुए दुकान रात करीब 2:30 से 3 बजे तक खुली रखता है। पुलिस की ओर से पहले भी रात 11 बजे तक दुकान बंद करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद जरूरत के चलते दुकान कभी-कभी देर रात तक खुली रहती थी।

एफआरवी से पहुंचे पुलिसकर्मी, बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप
दुकानदार का आरोप है कि घटना वाली रात कुछ पुलिसकर्मी एफआरवी वाहन से दुकान के पास पहुंचे। आरोप है कि वाहन से उतरते ही पुलिसकर्मियों ने अपशब्द कहे और उसे दुकान से बाहर बुलाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

हर्षित ने दावा किया कि पुलिसकर्मी उसे जबरदस्ती एफआरवी में बैठाकर ब्रिज के आगे ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई।

वर्दी में नहीं थे पुलिसकर्मी, सीसीटीवी फुटेज सौंपा
हर्षित का आरोप है कि एफआरवी में आए पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे। घटना के बाद परिवार ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग निकलवाई। फुटेज को लिखित शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा गया है।

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 5 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 5 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 5 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 6 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 6 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 6 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 6 hours ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 6 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 6 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 6 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 6 hours ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

about 6 hours ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

about 6 hours ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

about 6 hours ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 7 hours ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 7 hours ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 7 hours ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 7 hours ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!