खबर
Top News

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 3:08 pm
शेयर करें:
पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
टिगरिया बादशाह रोड पर 12 लाख रुपए की 121 ग्राम एमडी के साथ पकड़े गए तस्करों से शुरू हुई जांच अब मंदसौर तक पहुंच गई है। क्राइम ब्रांच ने शैलेंद्र चौहान और फिर चेतन राठौर को पूर्व में गिरफ्तार कर पूछताछ की तो ड्रग्स की सप्लाई चेन में एक और नाम सामने आया।

पूछताछ के आधार पर टीम ने शामगढ़ थाना क्षेत्र के राहुल राठौड़ को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी खेती-किसानी करता है और 10वीं तक पढ़ा है। अब उससे एमडी के मूल स्त्रोत, सप्लाई नेटवर्क और जुड़े अन्य लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक 15 अप्रैल को क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना पर टिगरिया बादशाह रोड, टीसीएस चौराहे से पहले घेराबंदी कर मंदसौर के ग्राम नाहरगढ़ निवासी शैलेंद्र चौहान को 121 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में केस दर्ज हुआ था।

विवेचना के आधार पर शैलेंद्र के साथी चेतन राठौर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान तीसरे साथी राहुल राठौड़ की भूमिका सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने उसकी तलाश शुरू की। टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। राहुल के खिलाफ धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

क्राइम ब्रांच का एनडीपीएस अभियान... क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 72 प्रकरणों में 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में 3.06537 किलो एमडी, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3 करोड़ 89 लाख 46 हजार रुपए मूल्य के मादक पदार्थ व वाहन जब्त किए गए हैं।

खेती-किसानी की आड़, पहले से दो केस दर्ज
राहुल राठौड़ शामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह 10वीं तक पढ़ा है और खेती-किसानी करता है। उसके खिलाफ थाना शामगढ़ में तमाम अपराध दर्ज हैं। राहुल से एमडी की मूल सप्लाई चेन, मुख्य स्त्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि 121 ग्राम एमडी की खेप कहां से आई और सप्लाई की अगली कड़ियां किन लोगों से जुड़ी हैं।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

9 minutes ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

11 minutes ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

17 minutes ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

19 minutes ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

23 minutes ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

28 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

36 minutes ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

39 minutes ago
52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद
Top News

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

42 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर
Top News

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा
Top News

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

about 1 hour ago
बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Top News

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

about 1 hour ago
चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया
Top News

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

about 1 hour ago
त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत
Top News

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

about 1 hour ago
अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक
Top News

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

about 1 hour ago
चलते स्कूटर में लगी आग
Top News

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

about 2 hours ago
शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार
Top News

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

about 2 hours ago
13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!