पुलिस ने नशे के अनेक सौदागरों को किया गिरफ्तार: फीनिक्स मॉल के पास एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्त में; भांग और शराब के अवैध कारोबार का भी हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स, भांग और अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पहले मामले में कनाड़िया पुलिस ने फिनिक्स मॉल के पास से आरोपी आवान निवासी कोहेफिजा कॉलोनी भोपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5.152 ग्राम एचडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही एक काले रंग की थार भी जब्त की गई है।
आरोपी ड्रग्स लेने का आदी है। वह कम दाम में ड्रग्स खरीदकर अधिक कीमत में बेचता था और इसी से अपने नशे के शौक पूरे करता था। आरोपी ड्रग्स कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक सप्लाई करता था, इसे लेकर पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
दूसरे मामले में भंवरकुआं पुलिस ने पालदा क्षेत्र से आरोपी बंटी प्रजापत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो भांग बरामद की है। इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई में रामलाल प्रजापत को भी पकड़ा गया, जिसके पास से भी एक किलो भांग जब्त की गई।
अवैध शराब का जखीरा पकड़ा 1.80 लाख की शराब जब्त
छत्रीपुरा पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड के पास से आरोपी अमित राय निवासी नवाज कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1.80 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब बेच रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!